दुबई में मजदूरों के लिए बनेगी आलीशान कम्युनिटी, Azizi Developments का ऐतिहासिक कदम!

यूएई की मशहूर रियल एस्टेट कंपनी अजीजी डेवलपमेंट्स ने श्रमिकों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः यूएई की प्रमुख निजी रियल एस्टेट कंपनी अजीजी डेवलपमेंट्स ने दुबई.. और शारजाह में मजदूरों के लिए बड़े पैमाने पर आवासीय समुदाय बनाने का महत्वपूर्ण काम शुरू कर दिया है.. इस पूरी परियोजना के पूर्ण होने के बाद यहां इकतीस हजार से अधिक कर्मचारी आरामदायक.. और सुरक्षित माहौल में रह सकेंगे.. कंपनी का यह कदम केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है.. बल्कि कर्मचारियों के समग्र कल्याण, सुरक्षा और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है..

आपको बता दें कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये आवासीय परिसर मजदूरों को उनके कार्यस्थल के निकट रहने का अवसर देंगे.. जिससे उनकी दैनिक थकान कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी.. अजीजी डेवलपमेंट्स लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण निर्माण.. और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जानी जाती रही है.. वहीं इस नई पहल के माध्यम से कंपनी यह संदेश दे रही है कि.. मजदूर समुदाय किसी भी बड़े विकास कार्य की रीढ़ होता है.. और उनके सुख-सुविधा पर ध्यान देना आवश्यक है..

शारजाह के अल सजा क्षेत्र में बन रहा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट इस पूरी योजना का मुख्य आकर्षण है.. यहां बीस हजार से अधिक लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है.. इस विशाल साइट पर छत्तीस आवासीय इमारतें बनाई जाएंगी जो आधुनिक डिजाइन.. और मजबूत संरचना के साथ तैयार होंगी.. जानकारी के मुताबिक इन इमारतों के अलावा चार पड़ोस हब भी विकसित किए जाएंगे..

जहां निवासी आसानी से अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर सकेंगे.. पांच मेडिकल क्लिनिक और एक फार्मेसी की व्यवस्था से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध रहेंगी.. एक केंद्रीय सुपरमार्केट भी होगा.. जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीददारी आसान हो जाएगी.. बता दें कि यह पूरा परिसर इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि मजदूरों को शहर के व्यस्त क्षेत्रों की भीड़भाड़ से दूर एक शांत.. और व्यवस्थित जीवन मिल सके.. कंपनी का उद्देश्य यहां एक ऐसा समुदाय तैयार करना है.. जहां लोग न केवल रहें बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें..

आपको बता दें कि अल सजा परियोजना में एक महत्वपूर्ण हिस्सा अठारह हजार नौ सौ पैंतालीस वर्ग फुट का प्रशिक्षण.. और सामुदायिक केंद्र भी है.. इस केंद्र में सुरक्षा और तकनीकी कार्यक्रमों के लिए चार सौ से अधिक लोग एक साथ जुट सकेंगे.. यहां नियमित रूप से कौशल विकास, सुरक्षा प्रशिक्षण.. और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे.. जिससे कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी.. इसके अतिरिक्त एक सौ पचपन वाहनों के लिए बस बे बनाए गए हैं.. जिन्हें कंपनी की पांच सौ से अधिक बसों के बेड़े से जोड़ा जाएगा..

इससे कर्मचारियों के आवागमन की व्यवस्था सुचारू और समयबद्ध हो जाएगी.. यह कम्युनिटी अजीजी की अपनी विनिर्माण इकाइयों के निकट स्थित है.. जिनमें जॉइनरी, एल्युमीनियम और मार्बल जैसी फैक्ट्रियां शामिल हैं.. कार्यस्थल के पास रहने से आने-जाने का समय काफी कम हो जाएगा.. और थकान घटने के साथ सुरक्षा भी बढ़ेगी..

 

Related Articles

Back to top button