शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे से पुलिस की लंबी पूछताछ, जानिए 13 सवालों पर क्या मिला जवाब?
शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में 9 अक्टूबर को हुई घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में 9 अक्टूबर को हुई घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।
जांच अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ना और यह पता लगाना है कि उस दिन आखिर क्या हुआ था जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने श्रद्धा दुबे से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे 13 सवाल पूछे गए। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान श्रद्धा कई सवालों के सीधे जवाब देने से बचती रहीं। बताया जा रहा है कि वह बार-बार यही कह रही थीं कि उनके वकील से बात की जाए।
हालांकि, पुलिस अब तक की पूछताछ में सामने आई जानकारियों की जांच कर रही है। अधिकारियों की कोशिश है कि मामले से जुड़े हर व्यक्ति के बयान और उपलब्ध सबूतों को आपस में मिलाकर घटना की सच्चाई का पता लगाया जाए।
नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे
शिवा शर्मा केस में गुरुवार को यूपी एसटीएफ श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची. श्रद्धा को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था.
लखनऊ पहुंचने के बाद उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों से घटना के बारे में अलग-अलग सवाल पूछे जा रहे हैं. मेडिकल जांच के बाद श्रद्धा समेत आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही गई है.
पुलिस ने श्रद्धा दुबे से पूछे ये 13 सवाल
शिवा शर्मा ने आत्यमहत्या की तो फिर क्यों कि?
जब वो कूदने दरवाजे से बाहर निकला तब आप कहा थीं?
आपकी बहन और ड्राइवर तब क्या कर रहे थे?
उस वक्त आपके फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था?
आपने क्या शिवा शर्मा को रोकने की कोशिश की थी?
आपने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नही दी?
अस्पताल छोड़कर क्यों भागी?
आपने इस घटना के बाद सबसे पहला फोन किसे किया था?
लखनऊ से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गईं?
आपकी फरारी में कौन मदद कर रहा था?
नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं थी?’
नागपुर क्यों गई थीं? वंहा फ्लैट किसने दिलवाया था?
आपको फरारी के दौरान कौन फाइनेंस कर रहा था?
9 अक्टूबर की घटना पर पुलिस का फोकस
पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि 9 अक्टूबर को आखिर क्या हुआ था. पूछताछ के दौरान श्रद्धा से सवाल किया गया कि अगर शिवा ने आत्महत्या की थी तो इसकी वजह क्या थी? जब शिवा फ्लैट से बाहर निकला और कूदने की घटना हुई, तब श्रद्धा कहां थी?
उस समय उसकी बहन और ड्राइवर क्या कर रहे थे? फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था और क्या श्रद्धा ने शिवा को रोकने की कोशिश की थी? पुलिस यह भी जानना चाहती है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई और श्रद्धा अस्पताल से क्यों चली गईं?
फरारी और आर्थिक मदद को लेकर भी सवाल
पुलिस ने श्रद्धा से यह भी पूछा कि घटना के बाद उसने सबसे पहले किसे फोन किया था. लखनऊ से निकलने के बाद वह कहां गईं और फरारी के दौरान उनकी मदद किसने की?
पुलिस यह भी जानना चाहती है कि श्रद्धा नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं और फिर नागपुर क्यों गईं. नागपुर में उन्हें फ्लैट किसने दिलवाया और फरारी के दौरान उनके खर्च का इंतजाम कौन कर रहा था? इन सवालों के जवाब से पुलिस उनकी फरारी की पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है.
तीनों के बयानों का होगा मिलान
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों की ओर से बार-बार एक जैसी कहानी बताए जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब उनके बयानों को क्रॉस-चेक करेगी और उपलब्ध सबूतों से उनका मिलान करेगी. जांच अधिकारियों का मकसद 9 अक्टूबर की घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना और यह पता लगाना है कि घटना के बाद क्या-क्या हुआ. पुलिस पूछताछ में सामने आए जवाबों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.



