बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संकल्प, कर्मचारियों ने कहा- न घूस लेंगे, न देंगे

बिहार में विभागीय भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार में विभागीय भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

प्रदेश में राज्यव्यापी सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने तथा भ्रष्टाचार से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पटना के विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

इस दौरान बिहार सरकार के इन कर्मचारियों ने न तो रिश्वत लेने और न ही देने की शपथ ली. साथ ही, भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने का संकल्प लिया.

भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने की पहल

राज्यव्यापी सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत शुरू हुए इस अवसर पर निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा.

एक नवंबर तक चलेगा अभियान

राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई. यह एक नवंबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना और ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है.

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम

गौरतलब है कि बिहार राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है ताकि आम लोगों को सुविधाएं हों.

Related Articles

Back to top button