पटना विधान परिषद चुनाव: नीरज कुमार ने जन सुराज उम्मीदवार पर बनाई बढ़त

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। मतगणना के लिए पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में केंद्र बनाए गए हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। मतगणना के लिए पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में केंद्र बनाए गए हैं।

इस बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में JDU उम्मीदवार नीरज कुमार आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, नीरज कुमार ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह पर करीब 1200 वोटों की बढ़त बना ली है। मतगणना जारी है और आगे के रुझानों में स्थिति बदल सकती है।

पटना सीट पर मुकाबला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ पार्टी के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने मोर्चा खोल दिया था. वह जनसुराज के समर्थन में हैं. हालांकि, इसको लेकर JDU ने अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया. जबकि अनंत सिंह जीत का दावा करते हुए अपने आवास पर मिठाइयां भी तैयार करवा रहे हैं.

बिहार के पटना में वोटों की गिनती के दौरान काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हो गया। बांकीपुर सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना चल रही है।इस दौरान आरोप लगा कि काउंटिंग सेंटर से फाइलों के बंडल बाहर लाए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फाइलें बाहर ले जाने वालों को पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं, काउंटिंग सेंटर में CCTV कैमरे नहीं होने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस घटना के बाद मतगणना केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

जन सुराज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने इसका विरोध जताया. उन्होंने जैसे ही दो सरकारी कर्मचारियों के हाथों में कागजों से भरा बैग देखा वैसे ही उन्होंने बैग में रखे दस्तावेज दिखाने की मांग की. सरकारी कर्मचारियों के बैग न दिखाने को लेकर मतगणना केंद्र के बाहर तनाव बढ़ गया. हालांकि बाद में कर्मचारियों को बैग खोलकर दिखाना पड़ा.

इन आठ सीटों पर आज फैसले का दिन

बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट, जबकि पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग हो रही है. इन आठों सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था, जिसमें 150 उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें 4-4 सीटों पर बीजेपी और जेडीयू ने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि जन सुराज पार्टी सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Related Articles

Back to top button