NEET PG काउंसलिंग 2026 में जनरल मेडिसिन का क्रेज, रेडियोलॉजी भी डॉक्टरों की पसंद

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले राउंड में कुल 28,723 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: NEET PG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड में सीट आवंटन के बाद मेडिकल की अलग-अलग विशेषज्ञता वाले कोर्सों को लेकर उम्मीदवारों की पसंद सामने आने लगी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले राउंड में कुल 28,723 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें जनरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी जैसी मेडिकल स्पेशियलिटी चर्चा में हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले 501 सीट आवंटन के विश्लेषण में MD जनरल मेडिसिन सबसे आगे रही, जबकि MD रेडियो-डायग्नोसिस यानी रेडियोलॉजी दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, यह आंकड़ा केवल शीर्ष 501 आवंटनों का है। इसे सभी 28,723 उम्मीदवारों की पसंद का पूरा प्रतिनिधित्व नहीं माना जा सकता।

MD-MS कोर्सों में एडमिशन के लिए NEET PG काउंसलिंग

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन मेडिकल साइंस (NBEMS) की तरफ से नीट पीजी का आयोजन किया जाता है, जिसमें MBBS पूरी कर चुके कैंडिडेट्स शामिल होते हैं. नीट पीजी का आयोजन मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए किया जाता है, इसमें MD, MS, DNB और पीजी डिप्लोमा कोर्स शामिल होते हैं. नीट पीजी स्कोर के आधार पर काउंसलिंग में सीटों का आवंटन किया जाता है.

टॉप 501 कैंडिडेट्स में से 46% ने जनरल मेडिसिन को चुना

NBEMS की तरफ से आयोजित नीट पीजी 2026 काउंसलिंग में अभी तक 28,723 कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई हैं. इसमें टॉप 501 कैंडिडेट्स की तरफ से चुनी गए कोर्सों का ट्रेंड सामने आए हैं, जिसके तहत 501 कैंडिडेट्स में से 233 कैंडिडेट्स ने MD जनरल मेडिसिन कोर्स को चुना है, जो 46 फीसदी है.

दूसरे नंबर पर रेडियोलाॅजी, तीसरे नंबर पर डर्मेटोलॉजी

NBEMS की तरफ से आयोजित नीट पीजी 2026 काउंसलिंग में अभी तक 28,723 कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई हैं. इसमें टॉप 501 कैंडिडेट्स में से 149 कैंडिडेट्स ने MD रेडियोलाॅजी में एडमिशन लिया है.वहीं तीसरे पर नंबर M.D. डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी और लेप्रोसी / डर्मेटोलॉजी कोर्स रहा है. टॉप 501 कैंडिडेट्स में से 501 कैंडिडेट्स ने इसमें एडमिशन लिया है.

जनरल सर्जरी बना चौथी पसंद

NEET PG 2026 काउंसलिंग में MS जनरल सर्जरी चौथे नंबर पर पसंद किया गया है. काउंसलिंग में सीट अलॉट हुए 501 कैंडिडेट्स के डेटा से पता चलता है कि M.S. जनरल सर्जरी में 25 कैंडिडेट्स ने एडमिशन लिया है. तो वहीं पांचवे नंबर पर M.S. ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी रहा है, जिसमें 15 कैंडिडेट्स ने एडमिशन लिया है. इसके बाद M.D. न्यूक्लियर मेडिसिन में 9 , M.D. पीडियाट्रिक्स (बाल चिकित्सा) में 7 और MS ऑर्थोपेडिक्स में 6 कैंडिडेट्स ने एडमिशन लिया है. टॉप 5 कोर्स में कुल 459 कैंडिडेट्स शामिल हैं, जो इन 501 अलॉटमेंट का 91.6% हिस्सा है. बाकी 42 उम्मीदवार अन्य 9 कोर्स में बंटे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button