अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े गए, पत्थर और अंडे भी फेंके गए
तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर गए थे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर गए थे.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर गए थे. अभिषेक पर अंडे फेंके गए हैं. यहां तक की उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अभिषेक को सिर पर हेलमेट पहनाया और उन्हें सुरक्षा घेरे में लेते हुए वहां से बाहर ले गए.
इस बीच वहां मौजूद बीजेपी कार्यकताओं ने अभिषेक बनर्जी को देखते ही उन पर चोर-चोर के नारे भी लगाए. टीएमसी नेताओें का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकताओं अभिषेक पर हमला किया है. फिलहाल इस घटना से बंगाल का राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. वहीं, अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर एक गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना BJP द्वारा प्रायोजित थी. “आप देख सकते हैं कि मेरी क्या हालत कर दी गई है. यही उनकी लोकतंत्र की शैली है. आप देख सकते हैं कि कहीं भी पुलिस मौजूद नहीं है. BJP मुझे मार डालना चाहती है.”



