पावर प्लांट्स पर हमला युद्ध अपराध, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

ईरानी अधिकारी ने कहा कि किसी भी देश के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे, खासकर बिजली उत्पादन केंद्रों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

4pm न्यूज नेटवर्क:  ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री ने पावर प्लांट्स पर हमलों को ‘युद्ध अपराध’ करार देते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है।

ईरानी अधिकारी ने कहा कि किसी भी देश के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे, खासकर बिजली उत्पादन केंद्रों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रहती है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मुद्दे पर ध्यान देने और हस्तक्षेप करने की अपील की है। इस बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि वैश्विक स्तर पर इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button