Bollywood फिल्ममेकर के निधन से इंडस्ट्री को झटका, घर में पड़ा मिला शव
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिली है। आख़िर अभी जहां एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हुआ।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिली है। आख़िर अभी जहां एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हुआ। फिर दिग्गज एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे भी इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं।
तो अब, एक और बी टाउन सितारे के निधन की खबर सामने आई है। इससे भी ज़्यादा दुखद बात ये है कि, इस सुपरस्टार के मौत की जानकारी तब लगी जब पड़ोसियों को उनके घर से बदबू आने लगी। इस मशहूर फ़िल्म मेकर की डेड बॉडी उन्हीं के घर से मिली है। जिसने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया है।
दरअसल, जिनकी बात हम हमारी इस रिपोर्ट में कर रहे हैं..वो फिल्ममेकर एम एम बेग हैं। जो 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एम एम बेग गुजरे जमाने की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता भी थे। उन्होंने ‘रजिया सुल्तान’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
उनकी मौत की जानकारी उन्हीं के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने दी है। उनके मुताबिक, बेग साहब काफी समय से बीमार चल रहे थे और अकेले रह रहे थे। वो काफी समय से अस्वस्थ थे। जब 4–5 दिनों तक वो घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेग साहब का शव अंदर मिला और उनकी बेटी को इसकी सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया। हनीफ ने ये भी कहा- वो एक अच्छे इंसान थे, मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।बात यहाँ एमएम बेग की करें तो, वो भले ही आम ऑडियंस के बीच पॉपुलर ना हों..लेकिन, सिनेमा में उनका बड़ा नाम था। ख़ास रूप से 1980 और 1990 के दशक में, उन्होंने खूब काम किया।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जे. ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन जैसे फिल्म मेकर्स के असिस्टेंट के रूप में की और उस दौर की कई हिट फिल्मों जैसे ‘आदमी खिलौना है’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, ‘कर्ज चुकाना है’, ‘काला बाजार’ और ‘किशन कन्हैया’ में काम किया।
खबरों के मुताबिक तो, बेग ने ऋतिक रोशन को ‘कहो ना… प्यार है’ से डेब्यू करने से बहुत पहले ही उनके बोलने, आवाज के उतार-चढ़ाव और डायलॉग बोलने में मदद की थी। डायरेक्टर के तौर पर, बेग ने दीपक तिजोरी और शिल्पा शिरोडकर की हिंदी फ़ैमिली ड्रामा फिल्म ‘छोटी बहू’ (1994) को डायरेक्ट किया था। ये बंगाली फिल्म ‘छोटो बौ’ की रीमेक थी।
फिल्म मेकर एम एम बेग की बेटी बेबी गुड्डू, जिनका असली नाम शाहिंदा बेग था। 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा की पसंदीदा चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक थीं। उनकी कुछ पॉपुलर फिल्मों में राजेश खन्ना और स्मिता पाटिल की ‘आखिर क्यों?’, श्रीदेवी की ‘नगीना’, अनिल कपूर की ‘प्यार किया है प्यार करेंगे’ और जीतेंद्र-श्रीदेवी की ‘औलाद’ शामिल रही हैं।
तो आज, बेबी गुड्डू फिल्मी पर्दे और फिल्मी दुनिया से बहुत दूर हैं और गुमनामी में अपनी जिंदगी जी रही हैं। फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद वो सीधा दुबई चली गईं और वहीं पर उन्होंने अपनी दुनिया बसा ली। बेबी गुड्डू के साथ उनका परिवार भी वहीं रहता है और वो फिलहाल एमिरेट्स एयरलाइन में बतौर एयर होस्टेस काम कर रही हैं।
बेबी गुड्डू ने शादी भी कर ली है। कहा जाता है कि उन्होंने अब्दुल नाम के एक शख्स से शादी की है और उनके बच्चे भी है। फिल्म इंड्स्ट्री से दूर बेबी गुड्डू आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है। हालांकि वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। लेकिन बेबी गुड्डू के फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं।



