RG कर मेडिकल रेप-मर्डर पीड़िता की मां अब राजनीति में, पानीहाटी से ठोकी दावेदारी

पीड़िता की मां, रत्ना देबनाथ, अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रही हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या मामले में नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। मामले की पीड़िता की मां, रत्ना देबनाथ, अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रही हैं।

रत्ना देबनाथ ने घोषणा की है कि वह पानीहाटी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर उन्होंने कहा, “मैं चुनाव लड़ूंगी और महिलाओं की सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करूंगी।” उनका यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार राजनीतिक बहस जारी है।

Related Articles

Back to top button