राहुल को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा
राहुल गांधी को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया... हिरासत में लेते ही आरोपी के गिड़गिड़ाने लगा... इस बीच भाजपा...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः भारतीय राजनीति में एक बार फिर तनाव का माहौल गर्म हो गया है.. राजस्थान के कोटा में रहने वाले राज सिंह आमेरा नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया.. जिसमें उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी.. और कांग्रेस के 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की खुली धमकी दी.. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और पूरे देश में हड़कंप मच गया.. कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार में बढ़ते गुंडाराज का सबूत बताया.. जबकि भाजपा और करणी सेना ने आरोपी से अपना कोई संबंध न होने की बात कही.. कोटा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.. यह घटना संसद में हाल ही में हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है.. जहां कांग्रेस सांसदों पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा था..
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 19 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था.. इसमें राज सिंह आमेरा खुद को करणी सेना का प्रवक्ता बताते हुए कहते हैं कि.. अगर कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ फिर से बदसलूकी की.. तो वह और उनके साथी उनके घरों में घुसकर तोड़फोड़ करेंगे.. और गोली मार देंगे.. उन्होंने राहुल गांधी को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी कान खोलकर सुन ले.. अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो तेरे घर में घुसकर गोली मार देंगे.. उन्होंने 24 घंटे के अंदर उन सांसदों की गिरफ्तारी की मांग भी की.. वरना एक-एक करके गोली मारने की धमकी दी.. वीडियो में आमेरा भाजपा का स्कार्फ पहने नजर आ रहे हैं.. जो इस मामले को और ज्यादा विवादास्पद बनाता है.. वीडियो इंस्टाग्राम पर राज आमेरा गौसेवक नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था.. जो अब डिलीट हो चुका है..
आपको बता दें कि आमेरा की इस धमकी का बैकग्राउंड संसद के हालिया सत्र से जुड़ा है.. बजट सत्र के पहले भाग में.. कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया था.. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया.. और राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे संसद की मर्यादा तोड़ रहे हैं.. आमेरा का दावा है कि यह धमकी उसी घटना के जवाब में है.. लेकिन कांग्रेस का कहना है कि यह भाजपा की जहरीली राजनीति का नतीजा है.. जहां विपक्ष की आलोचना को सहन नहीं किया जा रहा.. वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों में ही कोटा पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आमेरा को हिरासत में ले लिया.. कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है.. और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी..
जानकारी के अनुसार आमेरा कोटा के प्रेम नगर इलाके के रहने वाले हैं.. और खुद को गौ रक्षक बताते हैं.. वे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं.. और हिंदू राष्ट्र की वकालत करते नजर आते हैं.. उनके कई वीडियो हैं.. जहां वे भाजपा के स्कार्फ में नजर आते हैं.. और राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हैं.. पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक आमेरा एक आदतन अपराधी हैं.. उद्योग नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं.. जिनमें मारपीट और धमकी जैसे आरोप शामिल हैं.. वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.. तो आमेरा ने खुद को निर्दोष बताया.. और उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां फेक आईडी बनाकर उन्हें फंसा रही हैं.. और वीडियो फर्जी है.. लेकिन पुलिस जांच में वीडियो असली पाया गया.. आमेरा ने यह भी कहा कि वे कट्टर सनातनी हैं.. और हिंदू राष्ट्र के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं..
वहीं इस मामले ने राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस छेड़ दी है.. कांग्रेस ने सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. और स्पीकर ओम बिरला पर निशाना साधा.. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि स्वयं को मोदी भक्त कहने वाले लोग राहुल गांधी को दिनदहाड़े खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.. और सत्ताधारी सरकार की ओर से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.. उन्होंने इसे भाजपा द्वारा पैदा की गई शत्रुता और प्रतिशोध की जहरीली संस्कृति का परिणाम बताया.. वेणुगोपाल ने जोर देकर कहा कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को कट्टर शत्रु मानकर उनका सफाया करना चाहती है.. उन्होंने राहुल गांधी की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि वे इंदिरा गांधी.. और राजीव गांधी के वंशज हैं.. जिन्होंने डरो मत का नारा दिया है.. राहुल गांधी ऐसी धमकियों से नहीं डरेंगे..
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने और ज्यादा तीखा हमला किया.. और उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा का तंत्र गोडसे फैक्ट्री है.. खेड़ा ने दावा किया कि राहुल गांधी और 25 सांसदों के खिलाफ करणी सेना द्वारा दी गई धमकी कोई अलग-थलग घटना नहीं है.. बल्कि एक सोची-समझी और कुटिल योजना का हिस्सा है.. उन्होंने संसद में झूठे दावों से शुरू होकर फ्रिंज एलिमेंट्स द्वारा धमकियों तक की चेन को उजागर किया.. खेड़ा ने कहा कि भाजपा की नफरत से अंधे हो चुके कार्यकर्ता विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए खुलेआम घूम रहे हैं..
दूसरी तरफ भाजपा ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया.. कोटा शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने स्पष्ट किया कि.. इस व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.. और उन्होंने कहा कि वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा भाजपा की विचारधारा और मूल्यों के विपरीत है.. जैन ने इसे राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि विपक्ष ऐसे मुद्दों को भुनाने की कोशिश कर रहा है.. इसी तरह, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने एक वीडियो जारी कर कहा कि राहुल गांधी.. और अन्य कांग्रेस सांसदों को धमकी देने वाले व्यक्ति का करणी सेना से कोई संबंध नहीं है.. मकराना ने कहा कि संगठन के सदस्य आमतौर पर विरोध प्रदर्शन या काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताते हैं.. लेकिन किसी की जान लेने की धमकी देना या हमला करना उनका तरीका नहीं है.. उन्होंने राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी दोनों को देश के सम्मानित व्यक्ति बताते हुए इस तरह के वीडियो की निंदा की..



