बीच सड़क महिला को बेरहमी से पीटते रहे दबंग, लोग बनाते रहे VIDEO!

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में फल खरीदने के दौरान मोलभाव को लेकर महिला और उसके परिजनों से कथित मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन कानपुर देहात से सामने आई एक घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रूरा थाना क्षेत्र में फल खरीदने के दौरान मोलभाव को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क पर महिला और उसके परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फल खरीदने में मोलभाव बना विवाद की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला फल खरीदने पहुंची थी। इसी दौरान कीमत को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके साथ मौजूद लोगों ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और महिला मदद की गुहार लगाती रही।

महिला चीखती रही, लोग बनाते रहे वीडियो

घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि मौके पर मौजूद कई लोग बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। वायरल वीडियो में भीड़ तमाशबीन बनी दिखाई दे रही है, जबकि महिला लगातार बचाने की अपील करती नजर आती है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच

मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह पूरा मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट-  प्रांजुल मिश्रा

यह भी पढ़ें: सीतापुर में आकाशीय बिजली का कहर, पलभर में चली गई पशुपालक की बड़ी पूंजी

Related Articles

Back to top button