महाराष्ट्र में फिर चला महायुति का जादू, 16 सीटें जीतकर दिखाया दम
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. सत्तारूढ़ महायुति ने लोकल अथॉरिटीज क्षेत्र की 17 सीटों में से 16 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. सत्तारूढ़ महायुति ने लोकल अथॉरिटीज क्षेत्र की 17 सीटों में से 16 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है.
वोटिंग से पहले ही 6 सीटें निर्विरोध जीतने के बाद आज घोषित परिणामों में महायुति का जलवा दिखाई दिया. हालांकि, नासिक सीट पर BJP के बागी निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते चुनाव जीत गए.
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इसमें महायुति को बड़ी जीत मिली है. उसने 17 में से 16 सीटें जीती हैं. 17 सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग हुई थी. हालांकि, वोटिंग से पहले ही महायुति के उम्मीदवारों ने 6 सीटों पर बिना किसी विरोध के जीत हासिल कर ली थी. आज यानी 22 जून को बाकी 11 सीटों के नतीजे आए. इसमें महायुति ने जीत का परचम लहराया है.
17 में 16 सीटों पर उसे जीत मिली. हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन को एकमात्र झटका नासिक में लगा, जहां निर्दलीय उम्मीदवार और BJP के बागी गोकुल गीते ने शिवसेना के ऑफिशियल कैंडिडेट नरेंद्र दराडे को हराया. बता दें कि एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने 11, शिवसेना ने 4 और NCP ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था.
सांगली-सातारा में बीजेपी उम्मीदवार की जीत
सांगली-सातारा विधान परिषद चुनाव में महायुति समर्थित बीजेपी उम्मीदवार धैर्यशील कदम ने शानदार जीत दर्ज की है. धैर्यशील कदम को कुल 885 मतों में से 593 प्रथम वरीयता मत प्राप्त हुए. धैर्यशील कदम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाविकास आघाड़ी समर्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार अभयसिंह जगताप को 301 मतों के अंतर से पराजित किया.
अभयसिंह जगताप को चुनाव में 292 मत प्राप्त हुए. परिणाम घोषित होने के बाद जगताप ने दावा किया कि महायुति के करीब 100 मत उनके पक्ष में आए हैं. उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी के पास मूल रूप से 192 मत थे, जबकि उन्हें कुल 292 मत मिले. इस जीत के साथ सांगली-सातारा सीट पर भाजपा और महायुति ने अपना दबदबा कायम रखा है. परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है.
जलगांव में नतीजों पर पूरे जिले की नजर
जलगांव में जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित अल्पबचत भवन में मतगणना होगी. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस सीट पर महायुति समर्थित भाजपा उम्मीदवार नंदकिशोर महाजन और महाविकास आघाड़ी समर्थित ठाकरे गुट के उम्मीदवार शरद तायडे के बीच सीधा मुकाबला हुआ है. शिवसेना शिंदे गुट में बगावत और मतदान से पहले एक निर्दलीय उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापसी के कारण यह चुनाव राज्यभर में चर्चा का विषय बना रहा.
नांदेड में प्रतिष्ठा दांव पर
नांदेड में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. यहां 452 में से 451 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता चरम पर है. इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और सांसद नागेश पाटील आष्टीकर की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. ऐसे में नतीजों पर पूरे जिले की नजर बनी हुई है. राज्य के सभी प्रमुख केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दोपहर तक ज्यादातर सीटों की तस्वीर साफ होने की संभावना है.
सोलापूर शहर में बीजेपी के पूर्व विधायक राजेद्र राऊत के खिलाफ राष्ट्रवादी शरद पवार गट के विनायक देशमुख में मुख्य प्रतिस्पर्धा है. सोलापूर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे जहां, बीजेपी के उम्मीद्वार की जीत होने का दावा कर रहे हैं तो राष्ट्रवादी के संसद धैर्यशील मोहिते पाटील विनायक देशमुख ही जीतकर आएंगे. सोलापूर में होनवाले सभी चुनाव में आखिर जीत किसकी होगी उसका फैसला वोटों की गिनती के बाद होगा. बार्शी शहर में राजेद्र राऊत के जीत के पोस्टर भी लग चुके हैं.
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र सीटों के लिए चुनाव हुए थे. इनमें 6 सीटों पर महायुति उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए थे, जबकि 11 सीटों पर मतदान हुआ और आज मतगणना हो रही है.
जिन सीटों का कार्यकाल खत्म होने के कारण चुनाव हुआ
* अमरावती
* वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली
* भंडारा-गोंदिया
* नासिक
* परभणी-हिंगोली
* नांदेड़
* यवतमाल
* धाराशिव-लातूर-बीड
* पुणे
* जलगांव
* रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
* ठाणे-पालघर
* सांगली-सातारा
* सोलापुर
* अहिल्यानगर
* छत्रपति संभाजीनगर-जालना
इसके अलावा नागपुर में उपचुनाव हुआ क्योंकि पूर्व एमएलसी और वर्तमान मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के विधानसभा में चुने जाने के बाद सीट खाली हुई थी.
6 सीटें जहां महायुति निर्विरोध जीती
* वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली * यवतमाल * भंडारा-गोंदिया * रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग * ठाणे-पालघर * अहिल्यानगर
इन सीटों पर विपक्ष उम्मीदवार खड़ा नहीं रख सका या नाम वापस ले लिए गए, इसलिए महायुति उम्मीदवार बिना मतदान के चुन लिए गए. आज के नतीजों पर सबसे ज्यादा नजर नासिक, पुणे, नांदेड़, नागपुर और धाराशिव-लातूर-बीड सीटों पर रहेगी, क्योंकि इन्हें महायुति बनाम महाविकास आघाड़ी की सीधी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है.
11 सीटों पर प्रमुख मुकाबले इस प्रकार रहे:
अमरावती
* भाजपा के प्रवीण पोटे-पाटिल के खिलाफ कांग्रेस के हर्षजीत देशमुख.
नासिक
* शिवसेना (शिंदे) के नरेंद्र दराडे के खिलाफ निर्दलीय गणेश गीते. यहां महाविकास आघाड़ी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं था.
परभणी-हिंगोली
* शिवसेना (शिंदे) के आनंद भरोसे के खिलाफ कांग्रेस के सुरेश वरपुडकर.
नांदेड़
* भाजपा के अमर राजूरकर के खिलाफ कांग्रेस के मोहन हंबर्डे.
धाराशिव-लातूर-बीड
* बीजेपी के बसवराज पाटिल के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) के अशोक जगदाले.
पुणे
* भाजपा के संग्राम थोपटे के खिलाफ कांग्रेस के रमेश बागवे.
जलगांव
* भाजपा के नंदकिशोर महाजन के खिलाफ कांग्रेस के गुलाबराव देवकर.
सांगली-सातारा
* भाजपा के धैर्यशील कदम के खिलाफ कांग्रेस के प्रभाकर देशमुख.
सोलापुर
* भाजपा के राजेंद्र राऊत के खिलाफ कांग्रेस के दिलीप माने.
छत्रपति संभाजीनगर-जालना
* भाजपा के सुहास शिरसाट के खिलाफ कांग्रेस के कैलास गोरंट्याल.
नागपुर (उपचुनाव)
* भाजपा के डॉ. राजीव पोटदार के खिलाफ कांग्रेस के अतुल लोंढे.
ध्यान रहे कि वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली, भंडारा-गोंदिया, यवतमाल, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, ठाणे-पालघर और अहिल्यानगर सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे, इसलिए वहां मतदान नहीं हुआ. नासिक विधान परिषद के जिला कलेक्टर कार्यालय के रिकॉर्ड रूम हॉल में मतगणना की जा रही है. प्रशासन ने मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली है.
कुल 618 मत पड़ने के कारण जीत के लिए 310 मतों का कोटा तय किया गया है. चार टेबलों पर मतगणना हो रही है और प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. कोटा पूरा करने वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाएगा, वहीं दूसरे दौर की मतगणना होगी.
शिवसेना के नरेंद्र दराडे और दूसरे उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा. दराडे और गीते में कौन बाजी मारेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं. वहीं, प्रचार नहीं करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते की मौजूदगी से भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकर विजयी.
भंडारा-गोंदिया स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अविनाश ब्राह्मणकर ने शानदार जीत दर्ज की है. मतगणना में अविनाश ब्राह्मणकर को कुल 304 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नरेश ईश्वरकर को 152 मत मिले. चुनाव में कुल 457 मत डाले गए थे, जिनमें से एक मत अवैध घोषित किया गया.
धाराशिव स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव में महायुति समर्थित भाजपा उम्मीदवार बसवराज पाटील ने शानदार जीत दर्ज की है. मतगणना में बसवराज पाटील को कुल 845 मत प्राप्त हुए. वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान 14 मत अवैध घोषित किए गए. बसवराज पाटील की जीत के साथ बीजेपी और महायुति कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए विजय का जश्न मनाना शुरू कर दिया. धाराशिव विधान परिषद सीट पर बीजेपी की इस जीत को महायुति के लिए एक अहम राजनीतिक सफलता माना जा रहा है.
नासिक विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने शानदार जीत दर्ज की है. गीते ने पहले ही दौर में जीत के लिए जरूरी कोटा हासिल कर चुनाव अपने नाम कर लिया. मतगणना के अनुसार कुल 618 मत डाले गए थे, जिनमें से 13 मत अवैध घोषित किए गए. इसके बाद 605 वैध मतों के आधार पर जीत के लिए 303 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था. निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते को पहले दौर में ही 357 मत प्राप्त हुए, जबकि महायुति समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को 248 मत मिले. दूसरे उम्मीदवार प्रसाद हिरे को कोई वोट प्राप्त नहीं हुआ.
पहले ही दौर में गोकुल गीते द्वारा निर्धारित कोटा हासिल कर लेने के कारण दूसरे दौर की मतगणना की आवश्यकता नहीं पड़ी. निर्वाचन निर्णय अधिकारी ने कहा कि कोटा पूरा होने के चलते गीते को विजयी घोषित कर दिया गया. नासिक विधान परिषद चुनाव के इस परिणाम को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार ने महायुति के उम्मीदवार को पराजित कर जीत हासिल की है.
BJP उम्मीदवार डॉ राजीव पोतदार विजयी
भाजपा – 682 कांग्रेस – 130 अवैध – 11
उस्मानाबाद-लातूर-बीड विधान परिषद चुनाव में महायुति के उम्मीदवार बसवराज पाटील की जीत, 721 मतों से दर्ज की शानदार विजय. राज्य में सबसे बड़े मतांतर से जीते बसवराज पाटील, महायुति खेमे में जश्न का माहौल.
उस्मानाबाद-लातूर-बीड स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद चुनाव में महायुति के उम्मीदवार बसवराज पाटील ने शानदार जीत दर्ज की है. बसवराज पाटील ने अपने प्रतिद्वंद्वी महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार महेश देशमुख को 721 मतों के बड़े अंतर से हराया है.
उस्मानाबाद के आईटीआई कॉलेज में हुई मतगणना के बाद घोषित परिणामों में महायुति के उम्मीदवार बसवराज पाटील को कुल 845 वोट मिले, जबकि महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार महेश देशमुख को 124 मत प्राप्त हुए. इस चुनाव में 14 मत अमान्य घोषित किए गए.
अमरावती विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के प्रवीण पोटे विजयी. अमरावती विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण पोटे ने शानदार जीत दर्ज की है. मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण पोटे को कुल 390 मत प्राप्त हुए. वहीं, वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार निलेश विश्वकर्मा को 31 मत मिले. चौंकाने वाली बात ये रही कि कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षजित देशमुख को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ और उनका खाता तक नहीं खुल सका.



