संदिग्ध मौत पर बवाल, पत्नी बोलीं- हत्या के बाद फांसी पर लटकाया गया

उत्तर प्रदेश के  मिर्जापुर में  लालगंज कोतवाली के बगल में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकते मिले धनंजय उर्फ सोनू की मौत पर उसकी पत्नी का बड़ा बयान सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के  मिर्जापुर में  लालगंज कोतवाली के बगल में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकते मिले धनंजय उर्फ सोनू की मौत पर उसकी पत्नी का बड़ा बयान सामने आया है।

सोनू का दावा है कि उनके पति ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या कर शव को फांसी का फंदा बनाकर पंखे के राड से लटकाया गया था। जिसकी गहना से जांच के साथ ही मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जाए तो खुद ही सत्यता सामने आ जाएगी।

जाने क्या रहा है पूरा मामला—

बता दें कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू का शव शुक्रवार,19 जून 2026 को सुबह घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फारेंसिंक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

लालगंज बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू (26) का शव घर के कमरे में रुमाल के फंदे से लटकता मिला था। सुबह जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। बताया गया कि धनंजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहते हैं। ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। जबकि घर पर वह अकेला था। घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई गुड्डू मिर्जापुर से घर पहुंच गया। अन्य भाई संजय कुमार और मोहित जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उन्हें भी सूचना दे दी गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियां प्रीति (4) और अंजलि (2) को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,तो उसकी मौत किसी के गले नहीं उतर पा रही है। पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पत्नी अड़ी पति की हत्या हुई है

सोनू की पत्नी प्रिति के मुताबिक उसके पति सोनू की हत्या कर इसे आत्महत्या का रुप दिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 जून को शाम तकरीबन पांच बजे उनकी पति से आखरी बार मोबाइल पर बात हुई थी उस वक्त उनके साथ कमरे में कई लोग मौजूद रहे हैं, जिन्हें वह पहचानती है जबकि अन्य को नहीं जानती थी इसी लिए पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के लिए बोली ताकि वह यह देख सके कि उसके पति के साथ कमरे पर और कितने लोग मौजूद हैं लेकिन वीडियो कालिंग नहीं किया गया अलबत्ता मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद घर के कमरे सहित मुख्य गेट का दरवाजा (कुंडी नहीं लगा था) खुला पाया गया था। जिस राड से पंखा लगा हुआ था उसी राड से फंदा लटकाया गया था जो मृतक के लिए संभव नहीं था। इसी तरह बेड पर बिछा चद्दर सही रहा, बेड पर कुर्सी पड़ा हुआ था। जो बरबस ही किसी गहरी साज़िश की ओर इशारा करता हुआ दिखाई दिया है। उनका तर्क रहा कि यदि कोई बेड पर चढ़कर कुर्सी के सहारे फांसी लगाएगा तो कुर्सी और बेड के चादर जस के तस पड़े रहेंगे?

प्रीती का आरोप है कि 18 जून को शाम तकरीबन पांच बजे फोन कर पति का हाल-चाल जाना था, वीडियोकालिंग करने को कहा था तो मोबाइल बंद हो गया दो लोगों की आवाज़ को पहचान रही थी। सुबह दस बजे के करीब परिवार के लोगों को जानकारी हुई, जबकि जो रात में उनके पति के साथ मौजूद रहें उन्हें सुबह ही जानकारी हो गई थी। परिवार के लोगो का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मिलकर न्याय एवं कार्रवाई की गुहार लगाई है ताकि सोनू के हत्यारों को सजा दिलाई जा सके।

रिपोर्ट-संतोष देव गिरि, मिर्जापुर

Related Articles

Back to top button