क्या नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज शाम होगा फैसला

बिहार में नई सरकार के गठन और जेडीयू के नए नेतृत्व को लेकर नीतीश कुमार आज शाम को अपने सांसदों, विधायकों और एमएसली के साथ अहम बैठक करेंगे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार में नई सरकार के गठन और जेडीयू के नए नेतृत्व को लेकर नीतीश कुमार आज शाम को अपने सांसदों, विधायकों और एमएसली के साथ अहम बैठक करेंगे. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत को पार्टी की कमान सौंप सकते हैं.

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज से कवायद तेज हो गई है और शाम को होने वाली पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है. जनता दल (यूनाइटेड) के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को पार्टी की कमान सौंपने पर विचार कर रहे हैं.यदि ऐसा होता है तो ये नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

सूत्रों ने ये भी बताया कि नीतीश कुमार आज शाम होने वाली बैठक में पार्टी के सांसदों, विधायकों और एमएलसी से अपने राज्यसभा जाने के फैसले और पार्टी के आगामी नेतृत्व को लेकर में चर्चा करेंगे.

राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

नीतीश कुमार ने 5 मार्च को पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई एनडीए नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन कर दिया है. बिहार की 5 राज्यसभी सीटों के लिए 16 मार्च  को मतदान होना है,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च को पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए नेताओं ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया और उनकी जीत को लेकर भरोसा जताया। राज्यसभा चुनाव के नतीजे 16 मार्च को मतदान के बाद घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button