गैंगस्टरों के खिलाफ Punjab में बड़ा अभियान, सोना-अफीम-हेरोइन समेत करोड़ों का माल जब्त
सीएम भगवंत मान ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब साजिशों और चुनौतियों का सामना करता है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सीएम भगवंत मान ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब साजिशों और चुनौतियों का सामना करता है. हालांकि उन्होंने पंजाब पुलिस को सक्षम बताया और कहा कि इनसे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. भगवंत मान ने बताया कि अब तक 1,777 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 24,864 लोगों से पूछताछ की गई. अभियान के दौरान 1,170 हथियार, 15 हथगोले, 858.26 किलोग्राम हेरोइन और 480.26 किलोग्राम अफीम बरामद की गई.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इसके अलावा 3,066.85 ग्राम सोना और लगभग 2 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि 28 वांछित गैंगस्टरों पर इनाम की घोषणा भी की गई है.
गुजरात ने मादक पदार्थों की तस्करी का मुद्दा
मुख्यमंत्री मान ने इस दौरान पंजाब-पाकिस्तान सीमा से जब्त की जा रही नशीले पदार्थों और गुजरात के बंदरगाहों से हो रही भारी मात्रा में जब्ती का भी हवाला दिया. उन्होंने आरोप लगाने वाले विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब सीमा से आमतौर पर कुछ किलोग्राम के पैकेटों में नशीले पदार्थ जब्त किए जाते हैं, जबकि गुजरात के बंदरगाहों से हजारों किलोग्राम नशीले पदार्थों की ज़ब्ती की घटनाएं सामने आई हैं.



