Bipasha Basu की 3 साल की बेटी करने लगी ये काम, रात में रोज़ करती है प्रार्थना
बॉलीवुड की ‘डस्की और बंगाली ब्यूटी’ उर्फ एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय बिग स्क्रीन से पूरी तरह दूर हैं। लंबे वक्त से वो किसी फ़िल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की ‘डस्की और बंगाली ब्यूटी’ उर्फ एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय बिग स्क्रीन से पूरी तरह दूर हैं। लंबे वक्त से वो किसी फ़िल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं।
ऐसे में, बिपाशा का पूरा फोकस अपनी फ़ैमिली लाइफ पर है..ख़ास तौर से अपनी बेटी देवी पर।आख़िर, देवी में बिपाशा और उनके एक्टर पति करण सिंह ग्रोवर की जान जो बसती हैं। कपल की बेटी अब तीन साल की हो चुकी है और मीडिया लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। हां वो बात अलग है कि, बिपाशा अपनी बेटी को पैप्स से थोड़ा दूर ही रखती हैं। वो मीडिया फोटोग्राफर्स को उनकी तस्वीरें खींचने से बचाती हैं।
इसी बीच, अब बिपाशा की लाड़ली बिटिया चर्चा का विषय बन गई हैं। आख़िर, तीन साल की देवी ने काम ही जो ऐसा किया है..जिसके बाद से सारे जमाने में वो सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ लोग तो देवी की हरकत देख चौंक भी गए हैं। दरअसल, ख़ुद बिपाशा बसु ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को दिखाया कि देवी सोने से पहले क्या करती है? वीडियो में देवी अपने प्यारे से बेडरूम में नाइट सूट पहने हुए सोने के लिए तैयार दिख रही है। अपनी दो छोटी-छोटी पोनी को संवारकर, देवी को छोटी सी प्रेयर करते हुए देखा जा सकता है।
वहीं, अपनी मीठी सी आवाज में देवी कहती हैं कि, ‘हे भगवान, गाने वाले पक्षियों के लिए धन्यवाद, हे भगवान, हर चीज के लिए धन्यवाद।’ वीडियो में देवी के छोटे-छोटे हाथ के इशारे और क्यूट चेहरा किसी को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर सकता है। तो, इस खूबसूरत पल को अपने कैमरा में कैद करते हुए, बिपाशा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘दयालु दिल।’ वीडियो देख साफ़ नजर आ रहा है कि, बिपाशा की बेटी रात को भगवान की प्रार्थना किए बिना सोने नहीं जाती है। तो, इस वीडियो के ज़रिए फैंस को देवी की रात की रूटीन की एक झलक देखने को मिली है, और कहना ग़लत नहीं होगा कि ये वाकई ही बेहद प्यारी है। तभी तो, लोग इसपर रियेक्ट करने से रुक जो नहीं पाये। फैन्स ने इस वीडियो को देख ढेर सारे conents किए हैं।
•कमेंट्स•
एक शख़्स ने कहा- वाह कितने अच्छे संस्कार हैं।
एक यूजर ने कहा- बच्चों को यही सिखाना चाहिए।
एक ने लिखा है- मैं तो शॉक्ड ही हो गया ये देखकर।
एक का कमेंट रहा- आज कल के बच्चों में ये सब कम ही देखने को मिलता है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद नवंबर 2022 में बेटी का वेलकम इस दुनिया में किया था। एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु उस वक्त बुरी तरह टूट गए थे, जब उन्हें बेटी देवी के दिल में दो छेद होने के बारे में पता चला था। उनकी 3 महीने की बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी की गई थी। पर करण और बिपाशा ने हिम्मत बनाए रखी और अपना हौसला टूटने नहीं दिया।
इस बारे में बिपाशा ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो में एक बार बात भी की थी और बताया था- हमें बच्ची के जन्म के तीसरे दिन पता चला कि देवी के दिल में छेद हैं।पहले मैंने सोचा था कि मैं इस बारे में किसी को नहीं बताऊंगी। फिर मैंने शेयर करने का सोचा ये सोचकर कि ऐसी बहुत सारी मांए होंगी जिन्हें हिम्मत चाहिये। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था हम क्या करें, हमने अपने परिवारों को भी ये बात नहीं बताई। करण और मैं सुन्न पड़ गए थे। पहले 5 महीने हमारे लिए काफी मुश्किल थे। लेकिन देवी पहले दिन से ही बहुत एक्टिव थी। हमें डॉक्टर्स ने बताया कि आपको हर महीने ये जांचने के लिए आना होगा कि ये अपने आप ठीक हो रहा है या नहीं? लेकिन बाद में पता चला कि ये काफी बड़ा छेद है जिसे ठीक करने का एक ही रास्ता है सर्जरी। अगर नहीं कराया तो काफी खतरा है। डॉक्टर्स ने ये भी कहा कि 3 महीने पूरे हो जाएं फिर सर्जरी करना सही रहेगा। करण इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन मैंने ख़ुद को मजबूत कर लिया था। फिर देवी की सर्जरी हुई जो छह घंटे तक चली। भगवान की कृपा से ये सक्सेसफुल भी रही।
तो, आज देवी पूरी तरह रिकवर हो चुकी हैं। अब वो एक हेल्थी किड हैं। धीरे-धीरे वो बड़ी हो रही हैं और अब उनकी क्यूटनेस भी फैन्स का दिल चुरा लेती है। आए दिन उनकी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती है..जो खूब वायरल भी होती है। बात बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की करें तो, ये दोनों ही बी टाउन के पॉवर कपल हैं। इनकी लव स्टोरी भी काफ़ी दिलचस्प रही है। आख़िर बिपाशा ने दो बार शादी में फेल रहे एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग अपना घर जो बसाया था।
दरअसल, बिपाशा का करण से पहले एक्टर जॉन अब्राहम से काफ़ी लंबा अफेयर रहा था। बी टाउन में इनके इश्क़ के खूब चर्चा हुए थे। इनकी शादी तक की खबरें आने लगी थीं लेकिन फिर, करीबन दस सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद, जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली थी। तो, उधर बिपाशा सिंगल थीं और लाइफ में शादी कर सेटल होना चाहती हैं। तभी उनकी ज़िंदगी में एक्टर करण सिंह ग्रोवर की एंट्री हुई। वो करण..जिनकी पहली दो शादियां कामयाब नहीं रही।
इन दोनों की मुलाक़ात तब हुई, जब करण और बिपाशा ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था। साथ काम करते हुए दोनों का नाम भी एक-दूसरे से जुड़ने लगा। बताया जाता है कि शुरुआत में फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों के अफेयर की स्ट्रेटजी बनाई गई थी लेकिन इसके बाद भी दोनों एक- दूसरे को डेट करते रहे और साथ समय बिताते रहे। इतना ही नहीं, करण के बर्थडे के मौके पर बिपाशा ने गोवा का सरप्राइज ट्रिप प्लान किया। उस समय, करण और बिपाशा के अफेयर की चर्चा तेज थी लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद अचानक ही दोनों ने अपनी शादी की तारीख की जानकारी फैंस को दी। जहां करण की यह तीसरी जबकि बिपाशा बसु की पहली शादी थी। दोनों की उम्र में भी तीन साल का अंतर था। बावजूद इसके इनका प्यार इस सबसे ज़्यादा मजबूत था।
और फिर, बिपाशा ने करण से बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। दोनों की शादी बेहद धूम-धाम से हुई थी। इस साल दोनों की शादी को दस साल का समय पूरा हो जाएगा। दूसरी तरफ़, इनके वर्कफ़्रंट की बात करें तो, बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि कुछ समय पहले,बिपाशा ने फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर अपने इमोशन्स शेयर किए थे। उन्होंने इशारा भी दिया था कि वह जल्द ही दर्शकों के सामने फिर से नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई।
वहीं, उनके पति करण सिंह ग्रोवर 2025 में Jewel Thief में नजर आए थे। जिसमें सैफ अली ख़ान, जयदीप अहलावत भी थे। इससे पहले 2024 में, फिल्म ‘फाइटर’ में वो नजर आए थे। हालांकि उनके किसी नए प्रोजेक्ट की जानकारी फिलहाल नहीं है। बावजूद इसके इस कपल की नेटवर्थ में कोई कमी नहीं है। एक ओर, बिपाशा के पास 113 करोड़ रुपये की संपत्ति हैएस जिसमें एक्ट्रेस का 16 करोड़ की कीमत का घर भी शामिल है। तो, दूसरी तरफ़, करण की नेटवर्थ करीब 224 करोड़ रुपये है। जिससे जाहिर है कि, ये कपल बॉलीवुड के सबसे अमीर जोड़ों में से एक हैं।



