बिहार पुलिस में बंपर भर्ती: SAP में 17,000 जवानों की होगी नियुक्ति, जानिए सैलरी और योग्यता

बिहार पुलिस के अधीन गठित स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) में पदों की संख्या में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। विभाग ने SAP के पदों को 10 गुना तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार पुलिस के अधीन गठित स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) में पदों की संख्या में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। विभाग ने SAP के पदों को 10 गुना तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही SAP के भर्ती नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिससे भर्ती का दायरा पहले से अधिक व्यापक हो गया है। इस फैसले के बाद बिहार में रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं। बिहार सरकार SAP में बंपर भर्ती की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के तहत SAP में कुल 17,000 जवानों की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान में SAP में केवल 1,717 जवान कार्यरत हैं।

पदों में इस बड़े विस्तार से बिहार पुलिस के अधीन गठित SAP में बड़ी संख्या में नौकरियां उपलब्ध होंगी, जिसका सीधा लाभ बिहार के स्थानीय युवाओं को मिलेगा। सरकार के इस कदम को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में अहम माना जा रहा है। जल्द ही SAP भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है, जिसमें पदों का विवरण, योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतनमान की जानकारी दी जाएगी।SAP में होने वाली भर्ती के बारे पोस्ट वाइज डिटेल्स जानते हैं. जानते हैं कि SAP में भर्ती होने वालों को कितनी सैलरी मिलेगी? साथ ही जानेंगे कि SAP में कौन भर्ती हो सकता है? इन तमाम पहलुओं पर विस्तार से बात करते हैं.

SAP में 17 जवानों की भर्ती, कॉन्ट्रेक्ट में होगी बहाल
बिहार पुलिस के अंतर्गत गठित स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (सैप) में जवानों की संख्या में दस गुना तक बढ़ाेतरी का फैसला लिया गया है, जिसके तहत SAP में 17 हजार पदों पर भर्ती होगी. SAP में ये भर्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 में की जानी है. पोस्ट वाइज डिटेल्स की बात करें तो 150 जेसीओ, 16,300 सैप जवान और 550 रसोइयों की भर्ती की जाएगी. सभी की बहाली कॉन्ट्रेक्ट यानी अनुबंध के आधार पर होगी. SAP में पदों की बढ़ोतरी का फैसला इसलिए लिया गया है कि मौजूदा कार्यबल ट्रेनिंग में है. ऐसे में वह सेवा देने में असमर्थ हैं.

SAP में कितना मिलेगा वेतन
विभागीय जानकारी के अनुसार SAP में कॉन्ट्रेक्ट के तौर पर बहाल होने वाले जवानों को 30000 रुपये प्रति महीने सैलरी मिलेगी. तो वहीं जेसीओ को 35 हजार रुपये महीना और रसोइयों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी के तौर पर मिलेंगे.

SAP में भर्ती का नियम भी बदला, जानें किन के लिए ये पद
SAP में पदों की संख्या में बढ़ाेतरी के साथ ही नियमों में भी बदलाव किया गया है. वहीं इसमें भर्ती का दायरा भी बढ़ाया गया है. असल में अभी तक SAP में इंडियन आर्मी से रिटायर्ड सैनिकों को ही अनुबंध पर भर्ती किया जाता था. अब पदों में बढ़ोतरी के साथ इसका दायरा बढ़ाया गया है. अब इंडियन आर्मी के रिटायर्ड सैनिकों के साथ ही अर्धसैनिक बलों से रिटायर्ड हुए जवानों को भी SAP में भर्ती किया जाएगा. हालांकि वह बिहार के निवासी होने चाहिए.

Related Articles

Back to top button