भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026: दो दिवसीय प्री-समिट का आयोजन
दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दखल तेजी से बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दशक में AI की भूमिका बेहद अहम होगी और इसकी क्रांति इंटरनेट क्रांति से भी अधिक प्रभावशाली साबित हो सकती है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दखल तेजी से बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दशक में AI की भूमिका बेहद अहम होगी और इसकी क्रांति इंटरनेट क्रांति से भी अधिक प्रभावशाली साबित हो सकती है। ऐसे में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य समेत लगभग सभी क्षेत्रों में AI के जरिए बड़े बदलाव आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एक दो दिवसीय AI कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रहा है। यह कॉन्क्लेव ‘भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026’ के नाम से आयोजित होगा, जो एक प्री-समिट इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव में देश और विदेश के कई AI एक्सपर्ट्स, शिक्षाविद और नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण सेक्टर्स में AI के उपयोग और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 प्री-समिट इवेंट
असल में भारत सरकार AI इम्पैक्ट समिट आयोजित करने जा रही है, जो 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होनी है. इसके प्री-समिट इवेंट के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 आयोजित करने जा रहा है. इस काॅन्क्लेव में एजुकेशन के लिए AI में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर चर्चा और पहलों पर बातचीत होगी.
12 और 13 फरवरी को भारत मंडपम में काॅन्क्लेव
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसके तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 12 और 13 फरवरी को करेगा. इन दो दिन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 आयोजित होगा.
क्या होगा खास?
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 AI-इनेबल्ड एजुकेशन में स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बनाने के लिए एक नेशनल प्लेटफॉर्म है, जो एजुकेशन इकोसिस्टम में मुख्य एक्टर्स, इनोवेशन, अवसरों, तैयारी और स्केलेबिलिटी की मैपिंग पर फोकस करता है.
असल में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की रूपरेखा तैयार क गई है, जिसे अगले फेज में लेकर जाया जा रहा है. भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 पॉलिसीमेकर्स, एकेडेमिक्स, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट को एक साथ लाता है. इसका मकसद AI के मामले में बड़े पैमाने पर, जिम्मेदारी से और सबको साथ लेकर सीखने पर है.



