विकास के साथ युवाओं को चाहिए रोजगार : देवेगौड़ा

  • पूर्व पीएम ने मोदी सरकार को दिखाया आइना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को राज्यसभा में आम बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की प्रगति को समावेशी बनाने के लिए नीतियों के केंद्र में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जनता दल (एस) प्रमुख ने सरकार को सुझाव दिया कि अकेले विकास से काम नहीं चलेगा, नीति पर विचार करते समय रोजगार को केंद्र में रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केवल निवेश से ही संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए बल्कि इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि देश के युवाओं के लिए गरिमापूर्ण रोजगार सृजित हो सकें, विशेषकर छोटे शहरों एवं ग्रामीण भारत में। उन्होंने कहा कि कराधान को सरल बनाया जाना स्वागत योग्य है किंतु कर नियमों का अनुपालन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ईमानदार करदाताओं को सुरक्षित महसूस करना चाहिए, चिंतित नहीं। देवेगौड़ा ने कहा कि भारत वर्तमान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। उन्होंने उल्लेख किया कि देश अब मध्यम आय वाले राष्ट्र से उच्च मध्यम आय वाला देश बनने के कगार पर है। उनके अनुसार, वर्तमान के सरकारी उपाय ही यह तय करेंगे कि विकास कुछ वर्गों तक सीमित रहेगा या यह वास्तव में सबका साथ सबका विकास बन पाएगा। देवेगौड़ा ने कहा कि उन्होंने भारत की विकास यात्रा के विभिन्न चेहरे देखे हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट एक ऐसे महत्वपूर्ण समय में आया है, जब भारत एक मध्यम आय वाले राष्ट्र से उच्च मध्यम आय वाला देश बनने के कगार पर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उपाय यह तय करेंगे कि विकास सीमित रहेगा अथवा यह वास्तव में सबका साथ सबका विकास बन पाएगा।

Related Articles

Back to top button