मशहूर एक्टर को भाई ने ही दिया जहर, 750 इंजेक्शन देकर किडनी की फेल
कहते हैं कि भाई-भाई का रिश्ता सबसे खास होता है..बुरे समय में कोई और आपके साथ खड़ा हो या ना हो, लेकिन भाई जरूर होता है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कहते हैं कि भाई-भाई का रिश्ता सबसे खास होता है..बुरे समय में कोई और आपके साथ खड़ा हो या ना हो, लेकिन भाई जरूर होता है। लेकिन, जरा सोचिए कि जब एक भाई ही दूसरे भाई की जान का दुश्मन बन जाए..तो क्या हो?
और, ऐसा हम कह नहीं रहे हैं..बल्कि ऐसा सच में हुआ है। आख़िर, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर की जान के पीछे उनका सगा भाई ही जो पड गया। इस एक्टर को उनके सगे भाई ने ही मौत के घाट उतारने की पूरी प्लानिंग कर डाली। वो बॉलीवुड के एवरग्रीन हैंडसम एक्टर अनिल कपूर की फ़िल्म “नायक” के ख़ूँख़ार विलेन रंगा’ हैं। जिनका असली में नाम पोन्नम्बलम है।
वैसे तो, इस खूंखार चेहरे को आपने कई फिल्मों में देखा होगा, लेकिन खासकर उन्हें अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में इस एक्टर ने रंगा नाम के विलेन का किरदार निभाया, जो एक दिन के मुख्यमंत्री बने अनिल कपूर से टकराता है।
तो, फिल्मी पर्दे पर पोन्नम्बलम जितने खूंखार किरदारों में नजर आए, वो असल जिंदगी में उतने ही नेकदिल हैं। लेकिन किस्मत का सितम देखिए कि, निजी जिंदगी में इन्हें अपने ही भाई से ऐसा धोखा मिला..जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।
आख़िर, जिस खून के रिश्ते को पोन्नम्बलम हमेशा अपना समझते थे और उनपर जान छिड़कते थे, वही उनकी जान का दुश्मन जो बन गया था।
और, इस शॉकिंग बात का खुलासा भी किसी और ने नहीं बल्कि ख़ुद पोन्नम्बलम ने ही किया था। एक्टर के मुताबिक, उनके भाई ने उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की थी।
दरअसल, पोन्नम्बलम ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में अपने भाई पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जब उनका करियर ख़ास नहीं चल रहा था तब उनकी तबीयत भी ख़राब होती चली गई। उसी समय, उनकी किडनी फेल होने की खबर आई।
ऐसे में, कहा जाने लगा कि पोन्नम्बलम ने ज्यादा शराब पीकर अपनी तबीयत बिगाड़ ली, लेकिन एक्टर ने 2023 में परिवार पर ही आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी।
रिपोर्टस के मुताबिक, पोन्नम्बलम ने एक तमिल मीडिया को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि भाई ने उनके खाने में जहर मिलाकर उन्हें मारने की कोशिश की थी। इसकी वजह से उनकी किडनी खराब हुईं और ट्रांसप्लांट करना पड़ा।
एक्टर ने कहा था मेरी किडनी खराब होने का कारण शराब पीना या अन्य नशीली दवाओं का सेवन करना नहीं था। दुख की बात है कि बहुत से लोग यही सोचते हैं। मेरे पिता की चार पत्नियां हैं। हम ग्यारह बच्चे हैं। तीसरी पत्नी का बेटा कुछ समय तक मेरा मैनेजर रहा। उसने एक बार मेरी बीयर में जहर मिला दिया था। इससे मेरी किडनी पर बुरा असर पड़ा। मुझे पता भी नहीं चला कि उसने ऐसा किया है। फिर उसी जहर को रसम में मिला दिया गया। स्पेशल ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टरों को मेरे शरीर में जहरीले पदार्थ मिले, पर मुझे पता ही नहीं चला कि यह सब कब-कैसे हुआ?
उन्होंने आगे बताया था एक रात मुझे नींद नहीं आ रही थी, तो मैंने सिगरेट पीने के लिए बाहर जाने का फैसला किया। तभी मैंने अपने असिस्टेंट और भाई को कुछ दूरी पर खड़े देखा। उन्होंने एक गड्ढा खोदा था। वो उसमें मेरी लुंगी, एक गुड़िया और कुछ पवित्र धागे गाड़ रहे थे। मैं पहले तो कुछ देर तक खड़ा होकर उन्हें देखता रहा, फिर अगले दिन मैंने अपने असिस्टेंट को एक कमरे में बंद कर दिया। उसे धमकी दी कि उस दिन वो मेरे भाई के साथ मिलकर जो कर रहा था, सब सच बता दे। तब उसने बताया कि मेरे भाई को मेरी पॉपुलैरिटी और शोहरत से जलन थी। इसलिए उसने मुझे नुकसान पहुंचाने की साजिश रची।
वहीं, पोन्नम्बलम ने कहा था कि उनके मन में भाई के प्रति कोई बुरी भावना नहीं है, पर उसकी हरकत से उन्हें बड़ा झटका लगा था।
पोन्नम्बलम ने ये भी बताया था कि उनके एक रिश्तेदार किडनी देने को तैयार भी हो गए थे लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे कि वो किडनी एलाइनमेंट करवा सकें। उस समय पोन्नम्बलम ने सुपरस्टार चिरंजीवी से मदद मांगी क्योंकि किडनी एलाइनमेंट के लिए करीब 2 लाख रुपये की जरूरत थी। उस समय चिरंजीवी ने उन्हें अपोलो अस्पताल भेजा जो उनके समधी का ही अस्पताल है। वहां पोन्नम्बलम का इलाज हुआ और ऑपरेशन के बाद अब वो पूरी तरह ठीक हैं।
यहाँ बात पोन्नम्बलम की करें तो, 11 नवंबर 1963 को एक साधारण तमिल फैमिली में एक्टर का जन्म हुआ था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोन्नम्बलम के पिता ने 4 शादियां की थीं और चारों शादियों से मिलाकर पोन्नम्बलम टोटल 11 भाई-बहन थे। पोन्नम्बलम का बचपन गरीबी में ही बीता और इसलिए उनकी पढ़ाई ना हो सकी। कम उम्र से ही इन्होंने इधर-उधर काम करना शुरू कर दिया था। पोन्नम्बलम का बचपन बहुत मुश्किलों में बीता जहां खाने-पीने की भी काफी परेशानी हुआ करती थी।
ऐसे में, बेहद कम उम्र से ही उन्होंने कमाना शुरू कर दिया था। वो सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि स्टंटमैन भी हैं। उन्होंने फिल्मों में बतौर स्टंटमैन शुरुआत की थी और कई फिल्मों में एक्स्ट्रा किरदार के रूप में नजर आए।
पोन्नम्बलम इतने शानदार तरीके से स्टंट करते थे, कि उन्हें ‘स्पेयर पार्ट्स’ नाम तक दे दिया गया, क्योंकि उन्हें कभी भी न तो चोट लगी और ना ही स्टंट में घायल हुए। पोन्नम्बलम को धीरे-धीरे पहचान मिलने लगी और वह तमिल सिनेमा में विलेन के किरदारों में छा गए।‘नट्टमई’, ‘मुथु’ और ‘अमरक्कलम’ जैसी फिल्मों में पोन्नम्बलम के काम को काफी पसंद किया गया।
पोन्नम्बलम बनना तो हीरो चाहते थे, पर उनके लुक्स के हिसाब से वह फिट नहीं बैठे और विलेन के किरदार निभाकर ही उन्हें संतुष्टि करनी पड़ी।
फिर साल 2004 के आसपास वो डायरेक्शन की लाइन में भी आ गए और डायरेक्टर बन गए। उन्होंने Pattaya Kelappu नाम से एक फिल्म बनाई। लेकिन यह डिले हो गई। एक और फिल्म बनाई, तो वह बीच में लटक गई। इसी तरह के तमाम उतार-चढ़ावों के बीच पोन्नम्बलम करियर में आगे बढ़ते रहे।
फिर उन्हें मिली अनिल कपूर स्टारर ‘नायक’, जिसमें रंगा के किरदार ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई। इससे पहले वह ‘घातक’, ‘रक्षक’ और ‘क्रोध’ जैसी हिंदी फिल्मों से भी नाम कमा चुके थे।
वहीं, अपने करियर में उन्होंने 1500 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। 62 साल के पोन्नम्बलम अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, पोन्नम्बलम ने 90’s में ही योगलक्ष्मी के साथ शादी की थी। इनकी दो बेटियां और एक बेटा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी एक बेटी सरकारी जॉब करती है, दूसरी डॉक्टर है और बेटा गजेंद्र कुमार लॉयर है।



