Dharmendra की याद में तड़पीं Hema Malini, जीने की नहीं रही इच्छा

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' और सांसद हेमा मालिनी के लिए ये वक़्त थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ और सांसद हेमा मालिनी के लिए ये वक़्त थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है।

आखिर, बीते ही साल, नवंबर के महीने में उन्होंने अपने जीवनसाथी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रहे धर्मेंद्र जी को हमेशा-हमेशा के लिए खो जो दिया। 24 नवंबर के दिन धरम जी इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। तो, इस दर्द के सदमे में हेमा पूरी तरह डूब गई थीं। अब, धर्मेंद्र को गए हुए तीन महीने का वक़्त हो गया है। ऐसे में, हेमा भी खुद को संभालकर अपनी नार्मल लाइफ और काम पर वापस लौट रही हैं।

लेकिन, लगता है कि ऐसा वो चाहकर भी नहीं कर पा रही हैं। आख़िर, उन्होंने ख़ुद जीने की इच्छा जो छोड़ दी है। जी हां, ऐसा कहना हमारा नहीं बल्कि हेमा का ही है..अब वो अपने दिवंगत पति के पास जल्द से जल्द जाना चाहती हैं।

दरअसल, हाल ही में, धर्मेंद्र को BAFTA अवॉर्ड सेरेमनी में श्रद्धांजलि दी गई थी। इस बारे में जब एक मीडिया हाउस ने हेमा मालिनी से सवाल किया तो उन्होंने इसे ‘दिल छू लेने वाला’ बताया।

एक्ट्रेस ने बताया कि अपने दौर में वह दोनों सबसे बिजी एक्टर थे। इसलिए वह दोनों अक्सर साथ में फिल्में साइन किया करते थे, जिससे साथ में समय बिता सकें। उन्होंने कहा, ‘हम शूटिंग के साथ-साथ ज्यादा ट्रैवल नहीं कर सकते थे। इसलिए साथ में कई फिल्में साइन करते थे, जिससे साथ वक्त गुजार सकें।

बातचीत में जब हेमा से उनके पति धर्मेंद्र के दुनिया से जाने पर खलने वाली कमी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘मुझे हर पल उनकी याद आती है। मैं खुद से यही सवाल करती हूं कि क्या वो वाकई चले गए हैं? मेरी उनसे दोबारा मुलाकात कब होगी?

हेमा का यह कहना साफ़ बताता है कि, वो आज भी धरम जी की याद में ही डूबी हैं। तभी तो अब वो उनसे मिलने की बात करने लगी हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रिश्ता 45 साल से चला आ रहा था लेकिन एक्टर अब इस सफ़र में उन्हें अकेला जो छोड़कर चले गए हैं।

इस समय वो इमोशनली काफी टूटी हुई हैं। धर्मेंद्र के निधन के उन्हें गहरा सदमा दिया है। यूं तो, धर्मेंद्र का गुजर जाना हर किसी के लिए दुखदायी था..लेकिन, उनका जाना हेमा को सबसे ज्यादा खल रहा है। आखिर, पिछले 45 सालों से हेमा और धर्मेंद्र का साथ जो जुड़ा हुआ था। जितनी मुश्किल से उन्होंने इस रिश्ते को शुरू किया और समाज के खिलाफ जाकर शादी कर घर बसाया। तो, इस सफर में धरम जी हेमा के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे।

हेमा ने दिवंगत एक्टर के साथ-साथ आगे बढ़ते हुए ज़िंदगी को समझा, महसूस किया और अपने हर जरूरी वक्त में उनका साथ पाया। हेमा मालिनी को उनकी ये कमी किस कदर खल रही है? ये वो बीते दिनों लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए बयां करती दिखी थीं।

जहां पहले, धर्मेंद्र के निधन के बाद गम में डूबीं हेमा मालिनी ने ढेरों तस्वीरें शेयर की थीं। ये तस्वीरें केवल तस्वीरें नहीं बल्कि उनकी लाइफ के सबसे खूबसूरत पलों की जर्नी थी। वो पल जिसे उन्होंने अपने पति धर्मेंद्र के साथ, अपने परिवार के साथ जिया।

तो जब, धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा रखी गई। तो, उसके बाद पति धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और धर्मेंद्र के साथ अपनी खूबसूरत यादों को साझा किया।

इससे पहले हेमा ने ढेरों तस्वीरें शेयर की थी..जिसमें उनका पूरा परिवार एक-दूसरे पर प्यार लुटाता दिखा था। तस्वीरें देख साफ़ झलक रहा था कि, जब भी धर्मेंद्र हेमा के घर पर आते थे तो किस तरह वहां खुशियों की बारिश होती थी?

गौरतलब है कि, 1980 में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी। इनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प रही है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मुलाकात साल 1970 में फिल्म ‘तुम हसीं मैं जवां’ के सेट पर हुई थी। धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी को पहली बार देखा तो बस देखते ही रह गए। फ़िल्म में दोनों का पहला डांस सीक्वेंस शूट हुआ और दोनों की केमिस्ट्री सेट पर ही हिट हो गई। दर्शकों ने भी जोड़ी को पसंद किया, लेकिन असल जिंदगी में अभी तो बस शुरुआत हुई थी।

जैसे-जैसे और फ़िल्मों में दोनों ने काम किया तो, इनके बीच नज़दीकी बढ़ने के चर्चे भी गर्म होने लगे। लेकिन, हेमा के पिता, अपनी बेटी को बॉलीवुड की चका-चौंध से बचाना चाहते थे। वहीं, उस वक्त हेमा मालिनी की शादी एक्टर जीतेंद्र से लगभग पक्की हो चुकी थी। मेहंदी भी लग गई थी, बारात की तैयारियां चल रही थीं। तभी एक दिन बॉम्बे के अखबार में खबर छपी – ‘जीतेंद्र-हेमा की शादी’।

धर्मेंद्र ने जब ये अखबार पढ़ा, तो पहले उन्होंने खूब शराब पी और जीतेंद्र की गर्लफ्रेंड (एयर होस्टेस शोभा कपूर) को लेकर सीधे मद्रास चले गए। हेमा ने तब अपने पापा से कहा कि, “शादी हफ्ते भर टाल दें, उन्हें पता करना है कि वो किसके साथ ज्यादा खुश रहेंगी।’’

जीतेंद्र के घरवालों ने इसे अपनी बेइज्जती समझा और शादी तोड़ दी। जीतेंद्र ने फिर शोभा कपूर से शादी कर ली। और धर्मेंद्र खुशी से झूम उठे।

इसके बाद, धर्मेंद्र और हेमा का खुला-छिपा इश्क़ शुरू हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि ‘शोले’ फ़िल्म के समय रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र को वीरू का रोल इसलिए दिया ताकि हेमा मालिनी के साथ उन्हें ज्यादा से ज़्यादा फुटेज मिले। हालांकि यह बात कितनी सच थी? इसका पता नहीं चला लेकिन ऐसी बातें गॉसिप मैगजीन में अक्सर सामने आती रहीं। वहीं, पांच साल के प्यार के बाद इनकी शादी हुई।

तो, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे उनके चार बच्चे हैं- सनी, बॉबी, अजीता और विजेता हैं। वहीं, हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां- ईशा और अहाना हैं। धर्मेंद्र ने कभी प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया। हेमा ने भी कभी इसका शिकवा नहीं किया। दोनों औरतें अपनी-अपनी जगह, अपने-अपने सम्मान के साथ उनके साथ रहीं। वहीं, ही मैन ने भी सारी ज़िंदगी अपने दोनों परिवारों के बीच बैलेंस बनाकर रखा। वहीं, हेमा मालिनी और प्रकाश कौर के बीच में कोई बातचीत नहीं रही।

बहरहाल, जब धर्मेंद्र बीमार थे, तो अस्पताल में दोनों परिवार एक्टर के लिए साथ थे और उनकी दोनों पत्नियां उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ भी कर रही थीं, लेकिन वो दुआएं इस बार काम नहीं आ सकी थीं और 24 नवंबर 2025 की सुबह धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के बीमार होने के बाद पूरा परिवार साथ था। लेकिन अंतिम संस्कार के बाद दोनों परिवार साथ नजर नहीं आए। लोगों को लगा था कि श्रद्धांजलि सभा में सालों बाद दोनों परिवार एक साथ होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि इस बारे में उनका कहना है कि वो उनका निजी मामला है।

Related Articles

Back to top button