इजरायल ने ईरान पर किया हमला, धमाकों से दहला तेहरान
इजरालय के रक्षा मंत्री ने बताया कि ईरान पर हमला करने से पहले इजरायल की सरकार ने अपने लोगों को सतर्क कर दिया था।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मध्य पूर्व के देश ईरान को लेकर बड़ी खबर आई है। इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है।
खुद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की पुष्टि की है और बताया कि इजरायल की सेना IDF ने ईरान पर एहतियातन हमला किया है। तेहरान समेत कई इलाकों में IDF के हमले जारी हैं और कई इलाकों में धमाके सुने जाने की खबरें ईरान के मीडिया चैनल पर प्रसारित होने लगी हैं।
इजरायल में इमरजेंसी की घोषणा हुई
इजरालय के रक्षा मंत्री ने बताया कि ईरान पर हमला करने से पहले इजरायल की सरकार ने अपने लोगों को सतर्क कर दिया था। लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर इमरजेंसी की घोषणा की और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा। इजरायल में सभी स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी-दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने और घरों से काम करने को कहा गया है। पूरे इजरायल में चल रहे सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है।
ईरान में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. स्थिति ऐसी है कि लोगों को बचाने के ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों पर नजर आ रही है. हमले के बाद इजराइल का बयान सामने आया है. इजराइल ने कहा कि हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता. हमलों के धमाकों को सुनकर ईरान के पैसेंजर बंकर में चले गए.


