UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी, PM अल्बनीज बोले- कोई हताहत नही
संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास कथित तौर पर ईरान की एक मिसाइल गिरने की खबर सामने आई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास कथित तौर पर ईरान की एक मिसाइल गिरने की खबर सामने आई है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री अल्बनीज के अनुसार, मिसाइल एयरबेस के नजदीक गिरी, लेकिन इससे किसी भी तरह का नुकसान या जनहानि नहीं हुई। उन्होंने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही और सुरक्षा एजेंसियों के सतर्क रहने की जानकारी दी।
हालांकि, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।


