कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

कतर के समुद्री क्षेत्र में एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कतर के समुद्री क्षेत्र में एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता बताया जा रहा है।

यह हादसा समुद्र के ऊपर उड़ान के दौरान हुआ, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। बचाव दल ने अब तक छह शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि लापता युवक की खोज के लिए समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि जल्द ही दुर्घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button