नवरात्रि मेले में दुकानों को लेकर तनातनी, बजरंग दल ने किया विरोध

कानपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रमुख देवी मंदिरों—तपेश्वरी मंदिर, बारादेवी मंदिर, आशादेवी मंदिर और जंगली देवी मंदिर—में लगने वाले मेलों को लेकर विवाद सामने आया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रमुख देवी मंदिरों—तपेश्वरी मंदिर, बारादेवी मंदिर, आशादेवी मंदिर और जंगली देवी मंदिर—में लगने वाले मेलों को लेकर विवाद सामने आया है।

बजरंग दल ने इन मेलों में “अन्य समुदाय” के लोगों द्वारा दुकानें लगाए जाने का विरोध किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर पांच दिन पहले पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा था।

बजरंग दल के कार्यकर्ता शिवम सोनकर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग “षड्यंत्र” के तहत मेले में आकर महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हैं और धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने की कोशिश करते हैं।

आरोप यह भी है कि बीती रात करीब 15–20 लोगों ने हिंदू व्यापारियों की दुकानों को हटवाने की कोशिश की और उन्हें धमकाया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों की उनके धर्म और देवी-देवताओं में आस्था नहीं है, उन्हें इन धार्मिक मेलों में व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

हालांकि, शिवम सोनकर के अनुसार पुलिस और प्रशासन के सहयोग से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और मेला शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रहा है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button