उन्नाव में मामूली विवाद बना हिंसक, दो पक्षों में जमकर मारपीट
उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



