कानपुर हाईवे पर पेट्रोल टैंकर पलटा, लोगों ने बाल्टियों में भरा पेट्रोल
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतन लाल नगर चौकी के अंतर्गत हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतन लाल नगर चौकी के अंतर्गत हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल की किल्लत की अफवाह के चलते लोगों ने इसे सुनहरा अवसर समझा और बाल्टी, डिब्बे व अन्य बर्तनों में पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पेट्रोल भरने की होड़ मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



