बिहार CM चुनाव में BJP का नया ट्विस्ट, सम्राट चौधरी समेत दावेदारों को झटका
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा है कि बीजेपी में पर्ची निकलती है. इसी के आधार पर दावा किया है कि बिहार के अगले सीएम के लिए इंतजार करना चाहिए.

4pm न्यूज नेटवर्क: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा है कि बीजेपी में पर्ची निकलती है. इसी के आधार पर दावा किया है कि बिहार के अगले सीएम के लिए इंतजार करना चाहिए.
बिहार में खरमास के बाद नई सरकार का गठन तय माना जा रहा है. नीतीश कुमार के बाद प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम टॉप लिस्ट पर चर्चा में है. उनके साथ कई और नाम ऐसे हैं बीजेपी से जिनकी चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स में हो रही है. इस बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने ऐसा बयान दिया है कि इन सभी चर्चित नामों को बड़ा झटका लगने वाला है. आनंद मोहन ने बताया है कि बीजेपी कैसे मुख्यमंत्री का चयन करेगी.
आनंद मोहन का दावा- बीजेपी में पर्ची निकलेगी
बीते गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को आनंद मोहन मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. यहां मीडिया ने उनसे सवाल किया कि अगला मुख्यमंत्री आप किसे देखना चाहते हैं. इस पर उन्होंने कहा, “हमारे-आपके देखने से क्या होगा. बीजेपी में पर्ची निकलती है. सभी जानते हैं. किसके भाग्य से कौन पर्ची निकलती है, इसका इंतजार कीजिए.”
आनंद मोहन ने कहा, “मुख्य बात है कि आपने क्या कहकर वोट मांगा? 2025 से 30 फिर से नीतीश, यही तो नारा था. अचानक कौन सी आफत आ गई? लोग तो चाहते हैं कि आपने वादा किया (2025 से 2030 तक का) तो इसको पूरा करना चाहिए.”
बीजेपी को सबसे अधिक नुकसान की कही बात
आनंद मोहन कहा कि अगर ये दबाव में लिया गया फैसला है तो जिन लोगों ने ऐसा किया है इससे जेडीयू को नुकसान तो होगा ही सबसे बड़ा भविष्य में नुकसान बीजेपी को होगा. क्योंकि जो पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोट है ये बीजेपी का नहीं है. नीतीश कुमार के माध्यम से बीजेपी को मिलता रहा है. ऐसे में इसका नुकसान बीजेपी को हो सकता है. इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या हुई थी. इस मामले को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर के एसएसपी से मुलाकात करने पहुंचे थे. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इस हत्याकांड में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.



