ट्रंप ने कर दी बड़ी गलती! दिया ऐसा बयान अब छोड़नी पड़ सकती है राष्ट्रपति की कुर्सी

ईरान को लेकर बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घिर गए हैं। विपक्षी सांसदों ने 25वें संशोधन के तहत उन्हें पद से हटाने की मांग शुरू कर दी है। जानिए क्या है यह कानून और कैसे हटाया जा सकता है राष्ट्रपति।

4 पीएम न्यूज नेटवर्कः अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस बार विवाद की वजह बने हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। ईरान को लेकर उनके एक कथित आपत्तिजनक बयान के बाद अमेरिका में विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कुछ सांसदों ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए अमेरिका के 25वें संशोधन को लागू करने की मांग शुरू कर दी है। विपक्ष का कहना है कि ट्रंप अपने पद की जिम्मेदारियों को निभाने में अक्षम हो गए हैं और उनके बयान दुनिया के लिए खतरा बन सकते हैं। 

ट्रंप के खिलाफ क्यों उठी हटाने की मांग?

रविवार (4 अप्रैल) को डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को लेकर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर अमेरिकी विपक्ष भड़क गया। अमेरिका की डेमोक्रेट सांसद बेक्का बालिंट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसा बयान बराक ओबामा या जो बिडेन ने दिया होता, तो रिपब्लिकन पार्टी उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग करती। उन्होंने लिखा कि ट्रंप के खिलाफ भी वही नियम लागू होने चाहिए और उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

सांसदों ने लगाए गंभीर आरोप

अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने भी ट्रंप पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वे ट्रंप की कैबिनेट में होते तो तुरंत वकीलों से बात करके 25वें संशोधन को लागू कराने की कोशिश करते। वहीं कांग्रेस सदस्य यासमीन अंसारी ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का व्यवहार अब खतरनाक होता जा रहा है और उनके फैसले पूरी दुनिया को जोखिम में डाल सकते हैं। अमेरिकी सांसद मेलानी स्टैंसबरी ने भी कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति नियंत्रण से बाहर जा सकती है।

क्या है अमेरिका का 25वां संशोधन?

अमेरिका के संविधान में राष्ट्रपति की स्थिति को लेकर 25वां संशोधन एक अहम प्रावधान है। यह नियम बताता है कि अगर राष्ट्रपति अचानक मौत, बीमारी या किसी और कारण से अपने पद की जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम नहीं रहते, तो आगे क्या होगा। इस संशोधन के तहत अगर राष्ट्रपति को पद से हटाया जाता है या वे असमर्थ पाए जाते हैं, तो उपराष्ट्रपति बाकी बचे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल लेते हैं।

कैसे लागू होता है यह कानून?

25वें संशोधन को लागू करने की प्रक्रिया भी तय है।

  1. सबसे पहले राष्ट्रपति की कैबिनेट के सदस्य एक प्रस्ताव लाते हैं कि राष्ट्रपति अपने पद के लिए सक्षम नहीं हैं।
  2. इसके बाद यह प्रस्ताव संसद में भेजा जाता है।
  3. अगर अमेरिका की सीनेट और कांग्रेस के दो-तिहाई सदस्य इस प्रस्ताव का समर्थन कर दें, तो राष्ट्रपति को पद छोड़ना पड़ता है।

यह प्रक्रिया काफी मुश्किल मानी जाती है, क्योंकि इसमें संसद का भारी बहुमत जरूरी होता है।

ट्रंप ने ली तीन दिन की छुट्टी

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान को लेकर विवादित बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने तीन दिन की छुट्टी ले ली है। हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन अमेरिकी राजनीति में इस मुद्दे ने नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है।

क्या सच में ट्रंप को हटाया जा सकता है?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 25वें संशोधन को लागू करना आसान नहीं होता। इसके लिए राष्ट्रपति की कैबिनेट और संसद के बड़े हिस्से का समर्थन जरूरी होता है। फिलहाल यह मांग विपक्षी नेताओं की तरफ से उठ रही है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में अमेरिकी राजनीति किस दिशा में जाती है।

यह भी पढ़ें: ढाई साल की लड़ाई खत्म… PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या फिर साथ!

Related Articles

Back to top button