सोलंकी केस में पारदर्शिता पर जोर, HC ने मांगी पूरी सच्चाई

हाईकोर्ट ने ईरानी मिसाइल हमले में मारे गए सोलंकी के अवशेषों को लेकर चल रहे विवाद पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पीड़ित के परिवार को सच्चाई बताई जानी चाहिए।

4pm न्यूज नेटवर्क: हाईकोर्ट ने ईरानी मिसाइल हमले में मारे गए सोलंकी के अवशेषों को लेकर चल रहे विवाद पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पीड़ित के परिवार को सच्चाई बताई जानी चाहिए।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि आखिर परिवार को अब तक स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी गई। कोर्ट ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सोलंकी के अवशेषों की पहचान और उन्हें परिवार को सौंपने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर परिजनों ने भी सवाल उठाए हैं और पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की है। अदालत ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द मामले को स्पष्ट करें और परिवार को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। इस मामले ने संवेदनशीलता और प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button