निकाय चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है... पहली सूची में 243 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर पार्टी ने...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय स्वशासन यानी निकाय चुनाव की तैयारियां अब चरम पर पहुंच गई हैं.. रविवार 5 अप्रैल 2026 को गुजरात कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी.. जानकारी के मुताबिक इस सूची में कुल 243 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.. ये उम्मीदवार राज्य के 15 नगर निगमों में से 7 प्रमुख नगर निगमों के लिए हैं.. इनमें सबसे ज्यादा 90 उम्मीदवार अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए घोषित किए गए हैं.. कांग्रेस ने अहमदाबाद के अलावा सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर.. और मोरबी नगर निगमों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.. पार्टी ने अभी सभी सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं.. जिससे लगता है कि आने वाले दिनों में और सूचियां जारी होंगी..

आपको बता दें कि इस सूची में अहमदाबाद में 32 वार्डों के लिए उम्मीदवार दिए गए हैं.. कुछ जगहों पर दो-दो उम्मीदवारों के नाम हैं.. जिसमें गोता, नरोदा, सैजपुर बोगा, साबरमती, इंडिया कॉलोनी, वस्त्राल और रामोल शामिल है.. राजकोट में 40, सूरत में 26, भावनगर में 25, मोरबी में 23, वडोदरा में 18 और जामनगर में 18 उम्मीदवार शामिल हैं.. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन जिला.. और तालुका स्तर के नेताओं से चर्चा के बाद किया गया है.. पार्टी का लक्ष्य है कि युवाओं को ज्यादा टिकट मिले.. कांग्रेस का दावा है कि यह सूची जनता से जुड़े लोगों की है.. और भ्रष्टाचार-मुक्त स्थानीय शासन का संदेश देगी..

इसी बीच आम आदमी पार्टी ने भी सूरत नगर निगम के लिए 75 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.. सूरत नगर निगम में कुल 120 सीटें हैं.. AAP का कहना है कि वह सभी सीटों पर लड़ेगी.. और बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जल्द जारी होगी.. AAP के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने 24 मार्च को 460 से ज्यादा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी.. वहीं अब सूरत पर फोकस करते हुए पार्टी ने मजबूत तैयारी दिखाई है.. AAP का आरोप है कि भाजपा के लंबे शासन में सूरत जैसे शहरों में भ्रष्टाचार बढ़ा है.. पार्टी दिल्ली और पंजाब मॉडल लाकर साफ-सुथरा प्रशासन देने का वादा कर रही है..

भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक नगर निगमों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.. भाजपा गुजरात में पिछले कई दशकों से स्थानीय निकायों पर मजबूत पकड़ रखती आई है.. पार्टी का फोकस विकास कार्यों, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थिरता पर रहने की उम्मीद है.. लेकिन कांग्रेस और AAP की सक्रियता से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.. AIMIM भी कुछ सीटों पर लड़ने की तैयारी में है.. कुल मिलाकर गुजरात की राजनीति इन दिनों पूरी तरह निकाय चुनाव पर केंद्रित हो गई है..

चुनाव का पूरा कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग ने पहले ही घोषित कर दिया है.. मतदान 26 अप्रैल 2026 को होगा.. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे.. अगर जरूरत पड़ी तो 27 अप्रैल को पुनर्मतदान (रीपोलिंग) हो सकता है.. मतगणना 28 अप्रैल को होगी.. चुनाव की अधिसूचना 6 अप्रैल को जारी होगी.. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल है.. नामांकन की जांच 13 अप्रैल को होगी.. उम्मीदवार 15 अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं.. राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस. मुरलीकृष्ण ने बताया कि यह चुनाव गुजरात के स्थानीय शासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है..

इस चुनाव में कुल 9,992 सीटें हैं.. इनमें 15 नगर निगमों की 1,044 सीटें, 84 नगर पालिकाओं की 2,624 सीटें, 34 जिला पंचायतों की 1,092 सीटें.. और 260 तालुका पंचायतों की 5,234 सीटें शामिल हैं.. इसके अलावा 11 नगर पालिकाओं में 13 सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे.. कुल 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.. इनमें करीब 2.16 करोड़ पुरुष और 2.02 करोड़ महिला मतदाता हैं.. नगर निगमों में करीब 1.10 करोड़, नगर पालिकाओं में 33.66 लाख.. और पंचायतों में 2.74 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं..

वहीं यह चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के नए संशोधित नियमों के तहत हो रहा है.. OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है.. इससे कई जिलों में वार्डों का परिसीमन (डिलिमिटेशन) और पुनर्गठन हुआ है.. कुछ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भी OBC आरक्षण नया है.. महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण पहले से ही लागू है.. SC और ST के लिए भी सीटें आरक्षित हैं.. इन बदलावों से चुनावी समीकरण काफी प्रभावित होंगे.. कई पुराने पार्षदों को नई सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ सकता है..

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव राज्य की राजनीति का आईना माने जाते हैं.. ये चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़े टेस्ट की तरह हैं.. भाजपा गुजरात में 1995 से सत्ता में है.. स्थानीय स्तर पर उसकी मजबूत पकड़ रही है.. लेकिन कांग्रेस और AAP अब चुनौती दे रही हैं.. AAP ने लगभग 12,000 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है.. कांग्रेस भी चरणबद्ध तरीके से सूचियां जारी कर रही है.. भाजपा अभी चुप है, लेकिन जल्द अपनी रणनीति सामने लाएगी..

अहमदाबाद नगर निगम सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण है.. यहां 48 वार्ड हैं.. कांग्रेस ने 32 वार्डों के लिए उम्मीदवार दिए हैं.. कुछ जगहों पर दो उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं.. जो पार्टी की रणनीति का हिस्सा लगता है.. सूरत गुजरात का आर्थिक केंद्र है.. यहां डायमंड और टेक्सटाइल इंडस्ट्री है.. AAP का 75 उम्मीदवारों का ऐलान सूरत में अपनी ताकत दिखाता है.. 2021 में AAP ने सूरत में कुछ सीटें जीती थीं.. वहीं अब वह मेयर पद पर नजर रखे हुए है..

 

Related Articles

Back to top button