हर बीमारी के लिए अलग है मॉर्निंग ड्रिंक

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
सुबह की शुरुआत अगर सही ड्रिंक से की जाए, तो पूरा दिन ऊर्जावान, पाचन दुरुस्त और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है। हर स्वास्थ्य समस्या के लिए एक ही ड्रिंक काम नहीं करता। ये ड्रिंक्स सामान्य स्वास्थ्य सपोर्ट के लिए हैं। किसी बीमारी की दवा का विकल्प नहीं हैं। नियमित दवा लेते हों तो डॉक्टर से सलाह लें। हर स्वास्थ्य समस्या के लिए एक अलग, सही मॉर्निंग ड्रिंक आपकी दिनचर्या को बेहतर बना सकता है। नियमितता, संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ये ड्रिंक्स धीरे-धीरे असर दिखाते हैं। ये थायरॉयड, डायबिटीज, बालों की मरम्मत, स्किन ग्लो, ब्लोटिंग और लो आयरन के लिए बेस्ट मॉर्निंग ड्रिंक्स हैं।
जीरा और मेथी पानी
एक चम्मच जीरा रात में भिगो दें या उबालकर ठंडा करें। इस तरह तैयार ड्रिंक्स को पीने से पेट फूलने में राहत देता है। गैस और एसिडिटी में राहत देता है। डाइजेशन बेहतर रहता है। इसके अलावा एक चम्मच मेथी दाने रातभर भिगोकर सुबह पानी पिएं, दाने चबा सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी सपोर्ट करता है। पाचन बेहतर बनाता है।
अलसी का पानी
एक चम्मच अलसी रात में पानी में भिगो दें, सुबह छानकर पिएं। हार्मोन बैलेंस करने में सहायक है। सूजन कम करने में भी मदद करता है। मेटाबॉलिज़्म को सपोर्ट करता है। ध्यान दें सोया या बहुत ज्यादा क्रूसिफेरस सब्जिय़ां खाली पेट न लें।
चुकंदर और अनार जूस
यह जूस सुबह खाली पेट आधा कप पीएं और हफ्ते में 3-4 दिन सेवन करें। आयरन और फोलिक एसिड सपोर्ट करता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। थकान नहीं होने देता है। आयरन के साथ विटामिन सी नींबू या आंवला लेना फायदेमंद होता है। चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो लिवर डिटॉक्सीफिकेशन के रूप में काम करता है और लिवर के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसको सुबह उठते ही ब्रश के बाद और नाश्ते से 20-30 मिनट पहले एक साथ कई ड्रिंक्स न मिलाएं। बहुत ज्यादा मात्रा न लें। लगातार पेट खराब हो तो बंद करें। प्रेग्नेंसी या दवा में डॉक्टर से पूछें।
नारियल पानी
8-10 करी पत्ते पीसकर नारियल पानी में मिलाएं। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट मिलता है। समय से पहले सफेद बालों को काला करता है। स्किन ग्लो के लिए बेस्ट मॉर्निंग ड्रिंक है।
गुनगुना पानी नींबू और शहद
गुनगुने पानी में आधा नींबू और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस ड्रिंक्स को पीने से डिटॉक्स सपोर्ट मिलता है। स्किन क्लियर और ग्लोइंग होती है। इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होता है। ऑयली स्किन वालों के लिए शहद स्किप कर सकते हैं। ब्लोटिंग और गैस में रामबाण है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखने और पाचन को मजबूत बनाने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। यह पाचन और मेटाबॉलिज्म दोनों को ही बेहतर बनाता हैं। साथ ही पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। यह पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, सूजन, छाले और पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं के लिए रामबाण उपाय है। वजन घटाने या शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने की, नींबू शहद और गर्म पानी का यह कॉम्बिनेशन दोनों में ही बहुत लाभकारी है।



