क्षत्रिय आंदोलन की नेता AAP में शामिल | इसुदान गढ़वी की मौजूदगी में हुई एंट्री 

क्षत्रिय आंदोलन से जुड़ी महिला नेता पद्मिनीबा वाला ने इसुदान गढ़वी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं.. इसी बीच आम आदमी पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली है.. क्षत्रिय आंदोलन की प्रमुख महिला क्रांतिकारी पद्मिनीबेन वाला ने औपचारिक रूप से AAP का दामन थाम लिया है.. उन्होंने पार्टी की टोपी और स्कार्फ पहनकर सदस्यता ग्रहण की.. इस अवसर पर AAP गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी मौजूद रहे.. गुजरात मध्य क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल थे.. और उन्होंने पद्मिनीबेन का पार्टी में हार्दिक स्वागत किया.. वहीं यह घटना AAP के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है.. क्योंकि पद्मिनीबेन वाला क्षत्रिय समुदाय में काफी प्रभावशाली मानी जाती हैं.. उनकी क्रांतिकारी छवि और आंदोलन से जुड़ाव अब AAP की स्थानीय स्तर की लड़ाई को नई दिशा दे सकता है..

आपको बता दें कि वे गुजरात के क्षत्रिय समुदाय की प्रमुख महिला नेता हैं.. पिछले कई वर्षों से वे क्षत्रिय अस्मिता.. और समुदाय के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से आंदोलन चला रही हैं.. उन्होंने महिलाओं को संगठित किया, कई मुद्दों पर आवाज उठाई.. और समाज में जागरूकता फैलाई.. उनकी कार्यशैली क्रांतिकारी रही है.. वे सड़क पर उतरकर, बैठकें आयोजित कर और सामाजिक मुद्दों पर सख्त रुख अपनाकर समुदाय की आवाज बन चुकी हैं.. AAP में शामिल होने से पहले वे क्षत्रिय आंदोलन में सक्रिय थीं.. पार्टी में आने के बाद उन्होंने कहा कि AAP की कार्यशैली और आम आदमी के मुद्दों पर फोकस उन्हें आकर्षित करता है.. उनका मानना है कि AAP भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, स्थानीय समस्याओं का समाधान.. और युवा व महिला नेतृत्व को बढ़ावा देती है..

जानकारी के मुताबिक यह आयोजन गुजरात के एक प्रमुख स्थान पर हुआ.. जहां ईसुदान गढ़वी और मध्य क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद थे.. पद्मिनीबेन ने AAP की टोपी और स्कार्फ पहनकर औपचारिक सदस्यता ली.. गढ़वी ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि AAP हर वर्ग की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.. मध्य क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष ने पद्मिनीबेन का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी क्रांतिकारी यात्रा.. अब AAP के साथ जुड़कर और मजबूत होगी.. उन्होंने जोर दिया कि पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में हर वर्ग के मुद्दों को उठाएगी..

गुजरात में क्षत्रिय समुदाय की बड़ी आबादी है.. ऐसे में पद्मिनीबेन जैसे प्रभावशाली नेता का AAP में शामिल होना पार्टी को नया वोट बैंक और समर्थन दिला सकता है.. AAP पहले ही सूरत, अहमदाबाद और अन्य शहरों में अपनी तैयारियां मजबूत कर रही है.. और 75 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है.. पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है.. वंशवाद, भ्रष्टाचार और स्थानीय मुद्दों जैसे पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस है.. पद्मिनीबेन के शामिल होने से महिला और क्षत्रिय वोटरों को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है..

 

Related Articles

Back to top button