राजेश्वर ने किया ‘नेट जीरो इंडस्ट्री मिशन’ का अनावरण

- विधायक ने कहा- सरोजिनी नगर ‘नेट जीरो इंडस्ट्री’ के साथ औद्योगिक हरित क्रांति का नेतृत्व करेगा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजिनी नगर ने आज अपने नेट जीरो सरोजिनी नगर 2047 विजन की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए द ग्रीन शिफ्ट के अंतर्गत ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उपचार से बेहतर रोकथाम होती है, और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक सक्रिय (प्रोएक्टिव) दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
समस्याओं के उत्पन्न होने की प्रतीक्षा करने के बजाय, हमें संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ पर्यावरणीय चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाकर उनका समाधान करना चाहिए। खन्ना ने लखनऊ के उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर संवाद और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल को प्रशंसनीय बताया, जो हरित और सतत भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में यह पहल एक समग्र, समयबद्ध नेट ज़ीरो रोडमैप का चौथा और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह रोडमैप पाँच स्तंभों पर आधारित है-1.नेट ज़ीरो स्कूल एवं कॉलेज,2.नेट ज़ीरो सोसायटी एवं आरडब्ल्यूए,3. नेट ज़ीरो टाउनशिप,4.नेट ज़ीरो इंडस्ट्री (आज शुभारंभ),5.नेट ज़ीरो गांव एवं सरोवर। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि नेट ज़ीरो अब कोई दूर का लक्ष्य नहीं है—यह मापने योग्य, प्राप्त करने योग्य और लाभकारी मॉडल है। सरोजिनी नगर ने पहला कदम उठा लिया है और यह पहल हमारे उद्योग सतत विकास के नेता बनें।



