गोदी मीडिया पर जमकर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, उड़ाई धज्जियां
जिस पाकिस्तान पर आतंकवाद के आरोप लगते हैं। उसी पाकिस्तान से आज लोगों को मेहमान बनाकर ये गोदी पत्रकार अपने चैनलों पर जगह दे रहे हैं और वो अपनी बातें रखते हुए भारत के खिलाफ जहर घोलने वाली बातें कर रहे हैं।

4pm न्यूज नेटवर्क: आज के इस मोदी युग में गोदी मीडिया इस कदर चरण वन्दना कर रही है कि न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी गोदी पत्रकारों की जमकर आलोचना हो रही है। खुद की trp के चक्कर में देश का नाम मिटटी में मिला दिया है।
जिस पाकिस्तान पर आतंकवाद के आरोप लगते हैं। उसी पाकिस्तान से आज लोगों को मेहमान बनाकर ये गोदी पत्रकार अपने चैनलों पर जगह दे रहे हैं और वो अपनी बातें रखते हुए भारत के खिलाफ जहर घोलने वाली बातें कर रहे हैं। साफ शब्दों में कहें तो आजकल मीडिया के कुछ बड़े चैनल और एंकर बिल्कुल बिना शर्म के काम कर रहे हैं। लाइव टीवी पर विदेशी मेहमान, उन्हें स्कूल के बच्चों की तरह डाँटते और झिड़कते दिखाई देते हैं। मेहमान खुलेआम उनके द्वारा फैलाई गई फेक खबरों को सामने लाकर पर्दाफाश कर देते हैं। फिर भी ये एंकर और एडिटर्स अपनी आदत नहीं छोड़ पाते। सस्ती TRP और ज्यादा व्यूज के चक्कर में ये रोज पाकिस्तानी मेहमानों को अपने शो में बुलाते हैं।
इन मेहमानों को भारत की बेइज्जती करने, देश की सेना और सरकार की आलोचना करने का पूरा मंच दिया जाता है। पाकिस्तान के प्रति इनकी अंदर की मोहब्बत इतनी गहरी है कि हकीकत सामने आने के बाद भी ये रुकते नहीं। जब ये लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं, देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं या किसी को एंटी-नेशनल कहकर सर्टिफिकेट बांटते हैं, तो लगता है ये सब ढोंग है। असल में इनका देश से कोई लगाव नहीं दिखता। ये सिर्फ सत्ता के चरण चूमने वाले और पाकिस्तान-परस्ती करने वाले लगते हैं। पत्रकारिता का वेश पहनकर ये लोगों को गुमराह करते हैं। देश के आम आदमी को सच्चाई पता चल चुकी है। वहीं गोदी पत्रकारों के इस खेल को उजागर करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने जोरदार हमला बोला है।
उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि- इस देश का चरणचुंबक मीडिया बेशर्मी के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। एडिटर्स और एंकर्स को लाइव टीवी पर विदेशी मेहमान स्कूल के बच्चों की तरह झिड़क रहे हैं। मेहमान खुलेआम उनके अपने शो में उन्हीं के द्वारा फैलाई फेक न्यूज़ का पर्दाफाश कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद ये गोदी गिद्ध पाकिस्तान के प्रति अपनी मोहब्बत को छोड़ नहीं पा रहे।
सस्ती TRP के लिए यह रोज़ बेशर्मी से सीमा पार के मेहमानों को अपने शोज़ पर बुलाकर भारत की बेइज़्ज़ती करवाते हैं, हमारे देश के खिलाफ ज़हर उगलवाते हैं। इसलिए अगली बार जब ये गोदी गिद्ध राष्ट्रवाद पर ज्ञान बाँचे या एंटी-नेशनल का सर्टिफिकेट बाँटें, तो याद रखिएगा – इनका देश से कुछ लेना देना नहीं है. यह मोदी के चरणचुम्बक हैं और पत्रकार के वेश में पाकिस्तान-परस्त ढोंगी हैं। गौरतलब है कि आज जिस तरह से मीडिया का स्तर नीचे की तरफ गिरता जा रहा है ये न सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।



