महिला आरक्षण संविधान संशोधन बिल पर हंगामा

सत्तापक्ष व विपक्ष में जोरदार तकरार, लोकसभा में सरकार के बिल लाने का प्रस्ताव पास, लोकसभा में विधेयक के पक्ष में 251 वोट, विपक्ष में पड़े 185 वोट

लोकसभा में तीनों बिल पर वोटिंग कल, सपा प्रमुख व गृहमंत्री में तीखी तकरार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिल का विरोध किया। वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया। इन सबके बीच सरकार का संविधान संशोधन बिल लाने का प्रस्ताव पास हुआ है।
बिल पर चर्चा के लिए 251 वोट पड़े जबकि विरोध में 185 वोट पड़े। इसी के साथ तीनों बिल पर एक साथ चर्चा शुरू करने का प्रस्ताव स्वीकार हुआ। लोकसभा में तीनों बिल पर कल यानी 17 अप्रैल (शुक्रवार) शाम चार बजे वोटिंग होगी। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 26 को पेश करने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें अधिकतर सांसदों ने सरकार के पक्ष में वोट दिया। विपक्षी सांसदों ने इस विधेयक को पेश करने के फैसले के खिलाफ मतविभाजन (वोटिंग) की मांग की थी, लेकिन वोटिंग में सरकार का पलड़ा भारी रहा। इस तरह लोकसभा ने विधेयक को पेश करने की अनुमति दे दी है और अब इस पर आगे चर्चा की जाएगी। चर्चा की शुरुआत में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जिस तरह कश्मीर और असम में हालात बने, वैसा ही पूरे देश में करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक पिछड़े वर्ग और मुस्लिम महिलाओं को इसमें शामिल नहीं किया जाता, तब तक विपक्ष इसका विरोध करेगा। उन्होंने बिल को वापस लेने और 23 के बिल को लागू करने की भी बात कही।

धर्मेंद्र यादव को रिजिजू का जवाब  

सांसद धर्मेंद्र यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है और ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश की महिलाओं की बात होनी चाहिए, सिर्फ मुस्लिम महिलाओं की नहीं।

पिछड़ों के वोट चाहिए थे तो पीएम ने अपने को पिछड़ा बताया : अखिलेश

जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री को पिछड़ों के वोट चाहिए थे, तब उन्होंने खुद को पिछड़ी जाति से बताया था। समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर जल्दबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जनगणना कराई जाए और जाति जनगणना सामने आए, तो उसी आधार पर आरक्षण की मांग उठेगी, इसलिए सरकार इससे बचना चाहती है।

अखिलेश व शाह में बहस

अखिलेश के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ बयान जनता में भ्रम और चिंता पैदा कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सरकार ने जाति जनगणना का भी निर्णय ले लिया है। उन्होंने धर्मेंद्र यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी घरों की गिनती हो रही है, घरों की जाति नहीं होती, लेकिन अगर समाजवादी पार्टी की चले तो वे घरों की भी जाति तय कर दें, उन्होंने यह भी दोहराया कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। बहस के दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि क्या मुस्लिम महिलाएं ‘आधी आबादी’ का हिस्सा नहीं हैं, इस पर अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चाहे तो सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे सकती है, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधित्व का हिस्सा छीनने नहीं देगी कांग्रेस : राहुल गांधी

केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 85० करने और 26 से पहले की जनगणना के आधार पर परिसीमन की अनुमति देने के लिए संविधान संशोधन का प्रस्ताव रखे जाने के मद्देनजर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधित्व का हिस्सा छीनने नहीं देगी और इसे एनडीए का राष्ट्र-विरोधी कदम बताया। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी कांग्रेस महिला आरक्षण का स्पष्ट रूप से समर्थन करती है, लेकिन सरकार को परिसीमन केवल 26 की जनगणना के आधार पर ही करना चाहिए, जो वर्तमान में चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का कोई भी कानून लाने से पहले जाति जनगणना को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जो प्रस्ताव पेश कर रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है। यह संशोधन परिसीमन और हेरफेर के ज़रिए सत्ता हथियाने का प्रयास है। जाति जनगणना के आंकड़ों को नजऱअंदाज़ करके हम ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों की ‘हिस्सा चोरी’ बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम दक्षिणी, उत्तर पूर्वी, उत्तर पश्चिमी और छोटे राज्यों के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे। गांधी ने दावा किया कि भाजपा पिछड़े समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहती, और साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस जाति जनगणना से डरते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लेकर गंभीर है, तो उसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करना होगा, जिसे संसद ने 23 में पहले ही पारित कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह राष्टï्रविरोधी गतिविधि है।

पार्टी इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुकी है : सोनिया गांधी

महिला आरक्षण विधेयक और प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही साफ कर चुकी है और अब इस पर उनके पास कुछ और जोडऩे के लिए नहीं है। संसद में इन दोनों अहम विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा और राजनीतिक बहस जारी है।

लालू और तेजस्वी यादव को राहत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला फिलहाल टाल दिया है। जिससे लालू-तेजस्वी समेत सभी आरोपियों को फिलहाल राहत मिली है।
अदालत अब इस मामले में आरोप तय करने को लेकर 6 मई को अपना निर्णय सुना सकती है। इस केस में लंबे समय से सुनवाई चल रही है और अब सभी की नजरें अगली तारीख पर टिकी हैं, जब यह स्पष्ट होगा कि आरोप तय होंगे या नहीं। आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला वर्ष 4 से 14 के बीच का है, जब लालू यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का टेंडर एक निजी कंपनी को देने में अनियमितताएं की गईं। इसके बदले कथित तौर पर लालू परिवार से जुड़ी कंपनी को जमीन या अन्य लाभ पहुंचाए जाने का आरोप है। सीबीआई का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और पद का दुरुपयोग कर लाभ पहुंचाया गया। वहीं, लालू यादव और उनके परिवार की ओर से इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया जाता रहा है। राजद का कहना है कि केंद्र की सरकार विपक्षी नेताओं को एजेंसियों के जरिए परेशान कर रही है।

अमेरिका को ईरान की धमकी, सेना से करेंगे वसूली

हम हर पकड़े सैनिक के बदले एक अरब डॉलर वसूलेंगे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता असफल होने के बाद अमेरिका ने अरब और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह से आने और जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर नाकाबंदी लगा दी है। अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने का फैसला करता है तो हम अमेरिकी जहाजों को डुबो देंगे साथ ही उन्होंने अमेरिका को ईरानी जमीन पर सेना उतारने को लेकर भी चुनौती दी है।
पिछले महीने मोजतबा खामेनेई ने ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मोहसेन रेजाई को सैन्य सलाहकार नियुक्त किया था। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए पुलिस बनना चाहते हैं. क्या यह वास्तव में आपका काम है? क्या यह अमेरिका जैसी शक्तिशाली सेना का काम है?। एक सरकारी टीवी को दिए अपने बयान में मोहसेन रेजाई ने कहा, आपके ये जहाज हमारी पहली मिसाइलों से डूब जाएंगे. ये निश्चित रूप से हमारी मिसाइलों की चपेट में आ सकते हैं और हम इन्हें नष्ट कर सकते हैं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान पर जमीनी आक्रमण शुरू करता है तो यह और अच्छा होगा, क्योंकि हम हजारों अमेरिकी सैनिकों को पकड़ लेंगे और फिर प्रत्येक बंधक के बदले हमें एक अरब डॉलर मिलेंगे। मोहसेन रेजाई ने कहा कि मैं युद्धविराम को बढ़ाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं और यह मेरा व्यक्तिगत विचार है।

पोप लियो ने विश्व शांति की अपील की

वहीं पोप लियो ने कहा है कि विश्व शांति के लिए तरस रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा-आइए हिंसा और युद्ध के तर्क को त्याग दें और प्रेम और न्याय पर आधारित शांति को अपनाए।. एक ऐसी शांति जो भय, धमकियों या हथियारों पर आधारित न हो यह शांति निशस्त्रीकरण करने वाली है, क्योंकि यह संघर्षों को सुलझाने, दिलों को खोलने और विश्वास, सहानुभूति और आशा उत्पन्न करने में सक्षम है मैं दृढ़ता से दोहराता हूं कि दुनिया शांति के लिए तरस रही है. युद्ध और उससे होने वाली मृत्यु, विनाश और निर्वासन के दर्द को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ट्रंप का दावा- 34 साल बाद इस्राइल-लेबनान वार्ता संभव

अमेरिकी राष्ट\पति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और लेबनान के नेता 34 साल बाद पहली बार आपस में बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बातचीत गुरुवार को होने की संभावना है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों ने वाशिंगटन में दुर्लभ प्रत्यक्ष वार्ता की, जिसमें इजऱाइल के हमलों को रोकने के मुद्दे पर चर्चा हुई।हालांकि, इस कूटनीतिक पहल के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया है कि सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सेना को दक्षिणी लेबनान में पूर्व की ओर अभियान और विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस घटनाक्रम ने एक ओर जहां संभावित संवाद की उम्मीद जगाई है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में तनाव और बढऩे की आशंका भी बनी हुई है।

ईरान में जहाज पर फंसा भारतीय युवक

केरल के हरिपाड के रहने वाले जेरिन जॉर्ज के माता-पिता ने गुरुवार को अपने बेटे की सुरक्षित घर वापसी के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। जॉर्ज पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से एक ईरानी जहाज पर फंसे हुए हैं। परिजनों के अनुसार, जेरिन जॉर्ज करीब आठ महीने पहले काम के सिलसिले में घर से निकले थे और 3 मार्च तक लौटने की उम्मीद थी। लेकिन फरवरी में युद्ध छिडऩे के बाद उनका जहाज वापस ईरान चला गया और तब से वह वहीं फंसे हुए हैं।जॉर्ज की मां ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए भावुक होकर कहा, मैं बस चाहती हूं कि मेरा बेटा सुरक्षित घर लौट आए। उन्होंने बताया कि जहाज पर खाने-पीने की कमी है और जॉर्ज किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। परिवार की उनसे केवल कुछ बार फोन पर बात हो पाई है, लेकिन वीडियो कॉल संभव नहीं हो सका।वहीं, जॉर्ज के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे की वापसी के लिए के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथलाको लिखित अनुरोध दिया है।

प्रतिबंधों के बावजूद खाड़ी में दाखिल हुआ दूसरा सुपरटैंक

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक और सुपरटैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते खाड़ी में प्रवेश कर गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरएचएन नाम का यह वेरी लार्ज कैरियर बुधवार को खाड़ी में दाखिल हुआ। समुद्री डेटा फर्म रुस्श्वत्र और ्यश्चद्यद्गह्म् के आंकड़ों के अनुसार, यह टैंकर फिलहाल खाली है और इसकी क्षमता लगभग 2० लाख बैरल तेल ढोने की है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जहाज किस गंतव्य की ओर जा रहा है। इस बीच, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने दावा किया है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एक ईरानी सुपरटैंकर भी होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर इमाम खुमैनी बंदरगाह की ओर बढ़ा है।

कुरनूल में लॉरी और बोलेरो की टक्कर में 8 तीर्थयात्रियों की मौत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना के पास एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 8 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 1० से 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र के रहने वाले थे। ये सभी श्रद्धालु मंत्रालयम मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी चिलकलाडोना के पास उनकी बोलेरो गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एमिगनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई या ड्राइवर की लापरवाही से। परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
रेड्डी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार मिले।

Related Articles

Back to top button