श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला Garmin सैटेलाइट फोन

श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. उनके सामान से प्रतिबंधित 'गार्मिन' सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. उनके सामान से प्रतिबंधित ‘गार्मिन’ सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला है. अधिकारियों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ जारी है.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. एयरपोर्ट की सिक्योरिटी टीम को नियमित जांच के दौरान उनके सामान से एक प्रतिबंधित ‘गार्मिन’ (Garmin) सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला था. इसमें से एक नागरिक की पहचान जेफरी स्कॉट प्रैथर के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

गार्मिन’ सैटेलाइट फोन कोट्रैक करना काफी मुश्किल होता है. जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद और अवैध गतिविधियों में इसके दुरुपयोग का खास खतरा रहता है. इसके साथ ही बॉर्डर एरिया में संवेदनशीलता को देखते हुए एयरपोर्ट पर अमेरिका नागरिकों के पास से इसकी बरामदगी ने कई सवाल खड़े किए हैं.

Related Articles

Back to top button