पवन खेड़ा की कानूनी लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

पूरी पार्टी अपने नेता के साथ, हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद फैसला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गुवाहाटी। कांग्रेस ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद शनिवार को कहा कि वह अपने मीडिया विभाग के प्रमुख के साथ खड़ी है और उम्मीद जताई कि उत्पीडऩ की राजनीति पर न्याय की जीत होगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, पूरी कांग्रेस अपने मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के साथ मजबूती से एकजुट खड़ी है।
गुवाहाटी उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि धमकी, डराने-धमकाने और उत्पीडऩ की राजनीति पर न्याय की जीत होगी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह याचिका हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी पर कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां होने के आरोपों से जुड़े मामले में दायर की गई थी। मुख्यमंत्री शर्मा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा ने खेड़ा और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस थाने में आपराधिक मामले दर्ज कराए थे। इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय ने खेड़ा को सात दिन की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी, लेकिन असम पुलिस ने इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। शीर्ष अदालत ने अंतरिम आदेश पारित कर ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी थी और खेड़ा को गुवाहाटी उच्च न्यायालय जाने को कहा था।

जयराम रमेश ने दी जानकारी

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को भले ही अग्रिम जमानत के लिए देश भर की अदालतों में भटकना पड़ रहा हो, लेकिन उनकी पार्टी उनके साथ पूरी तरह से खड़ी है। कांग्रेस पार्टी के राज्य सभा सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने गुवाहाटी हाई कोर्ट से पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट करके यह जानकारी दी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि पार्टी पवन खेड़ा को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी में भी है। कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया है कि पवन खेड़ा को न्याय दिलाने में वे सफल होंगे।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दर्ज हुई एफआईआर

महिलाओं पर विवादित बयान पड़ा भारी
जदयू की प्रदेश सचिव ने की शिकायत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। राजनीति में आने वाली महिलाओं पर टिप्पणी मामले में पूर्णिया सांसद पर पटना के शास्त्रीनगर थाने में एफआईआर कराई गई है। जदयू की प्रदेश सचिव रीना कुमारी चौधरी ने यह मामला दर्ज कराया है। 2० एवं 21 अप्रैल को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए बयान को लेकर यह शिकायत की गई है।
शास्त्रीनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सांसद के बयान से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। सांसद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिलाओं के खिलाफ बेहद अपमानजनक एवं अश्लील टिप्पणी की। जदयू प्रदेश सचिव ने शास्त्रीनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकिी इन बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पप्पू यादव ने कहा कि 9० प्रतिशत महिलाएं राजनेताओं के कमरे में गए बिना राजनीति में प्रवेश नहीं कर सकतीं। आगे यह घृणित आरोप लगाया कि राजनीतिमें काम करने वाली महिलाएं पुरुष नेताओं के साथ बिस्तर साझा करने के बाद ही प्रवेश और सफलता प्राप्त करती हैं। इन बयानों पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सही ठहराने का प्रयास किया। उनका यह बयान सार्वजनिक और राजनीतिक क्षेत्र में भाग लेने वाली महिलाओं के चरित्र, आत्मसम्मान और सामाजिक गरिमा पर सीधा हमला है। सांसद ने न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि देश सेवा की आकांक्षा रखने वाली महिलाओं के लिए शत्रुतापूर्ण और निराशाजनक माहौल बनाने का कुित्सत प्रयास किया है। बता दें कि पूर्णिया सांसद के बयान पर अलग-अलग मंचों पर विरोध हो रहा है। राज्य महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस दिया है। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष से उनकी संसद की सदस्यता रद करने की मांग करने की बात भी कही है।

भाजपा बकासुर सब कुछ खा जाएगी: संजय राउत

शिवसेना यूबीटी के सांसद ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर की आलोचना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों के हालिया दल-बदल को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और भाजपा को बकासुरों की पार्टी बताया, जिसकी भूख कभी शांत नहीं होती।
राउत ने राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के दो अन्य सांसदों की भाजपा में शामिल होने की निंदा की और भाजपा को बेशर्म करार देते हुए उसकी तुलना महाभारत के पौराणिक राक्षस बकासुर से की। संजय राउत ने कहा कि भाजपा की राजनीति सबको पता है। उनकी राजनीति को एक ही शब्द में कहा जा सकता है, बेशर्म। उन्हें जरा भी शर्म नहीं है। क्योंकि राघव चड्ढा जैसे लोग, जो कल तक हमारे मित्र थे, खुलेआम कहते थे कि भाजपा गुंडों, बदमाशों और भ्रष्ट लोगों की पार्टी है। ये सभी लोग थोक में गुंडों और भ्रष्ट लोगों की पार्टी में शामिल हो गए हैं… महाभारत में एक राक्षस है। उसका नाम बकासुर है। उसकी भूख कभी शांत नहीं होती, उसका पेट कभी नहीं भरता। राउत ने आगे कहा कि भाजपा बकासुरों की पार्टी बन गई है। ये कुछ भी खा लेते हैं।
राघव चड्ढा जैसे सात लोग उस नरक जैसी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हमें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्हें जल्द ही पता चलेगा कि नरक कैसा होता हैज् विपक्ष कभी कमजोर नहीं होगा। ये छह-सात लोग जो पार्टी छोडक़र गए हैं, कोई सार्वजनिक हस्ती नहीं हैं। ज़्यादा से ज़्यादा ये सोशल मीडिया पर पेज 3 के नेता हैं। ये टिप्पणियां आम आदमी पार्टी को उस बड़े झटके के बाद आईं, जब शुक्रवार को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए गए राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए। चड्ढा ने पार्टी में फूट की घोषणा करते हुए कहा कि आप के दो-तिहाई सदस्य भाजपा में विलय करेंगे। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल – इन तीनों सांसदों ने आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनके इस फैसले का स्वागत किया। इस घटनाक्रम पर आप नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, वहीं भाजपा ने इन सांसदों का स्वागत किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे स्वाभाविक बताया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राज्यसभा सदस्यों का स्वागत किया। नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएं देते हुए सातों सांसदों से 47 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

आने वाले दिनों में कहर बरपाएगी भीषण गर्मी

अल-नीनो, मई से होगा असर, अलर्ट
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी दी है कि एल नीनो की स्थिति मई से जुलाई के बीच विकसित हो सकती है, जिससे भारत समेत दक्षिण एशिया में मौसम पर बड़ा असर पड़ेगा। पहले अनुमान था कि यह स्थिति मानसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) में बनेगी, लेकिन अब इसके जल्दी आने की संभावना जताई गई है।
एल नीनो एक ऐसी जलवायु स्थिति है, जो हर 2 से 7 साल में आती है और करीब 9 से 12 महीने तक रहती है। इसके कारण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तापमान और बारिश के पैटर्न बदल जाते हैं और आमतौर पर वैश्विक तापमान बढ़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग पहले ही इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान दे चुका है। डब्ल्यूएमओ के अनुसार, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे अगले महीने एल नीनो की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।डब्ल्यूएमओ ने कहा है कि मई-जून-जुलाई के दौरान जमीन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। यानी लगभग हर जगह ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। संस्था का मानना है कि ऐसे मौसम पूर्वानुमान कृषि, जल प्रबंधन, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी होते हैं, ताकि समय रहते तैयारी की जा सके।

हिमालय में बर्फ कम, बढ़ी चिंता

रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में इस साल बर्फ की मात्रा सामान्य से 27.8प्रतिशत कम रही है, जो पिछले 2० सालों में सबसे कम है। इससे नदियों के पानी पर असर पड़ सकता है और करीब 2 अरब लोगों की जल सुरक्षा को खतरा हो सकता है। आमतौर पर एल नीनो के दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और भारत के कुछ हिस्सों में कम बारिश या सूखे की स्थिति बनती है। वहीं दक्षिण अमेरिका, अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों, अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों और मध्य एशिया में ज्यादा बारिश देखने को मिलती है।

ईरान-अमेरिका में एकबार फिर शांति पर होगी चर्चा

जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बंपर उछाल
16 प्रतिशत बढ़े दाम, 24 घंटे में होर्मुज से गुजरे सिर्फ 5 जहाज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। ईरान-यूएस-इसरायल युद्ध के सीजफायर के बीच भी मामला बीच-बीच में भडक़ उठता है। जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बंपर उछाल आ गया हे। 16प्रतिशत दाम बढ़ गए है। वहीं 24 घंटे में होर्मुज से सिर्फ 5 जहाज ही गुजरे हैं। उधर ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधी बातचीत के लिए शनिवार को अमेरिका का दल पाकिस्तान जायेगा।
व्हाइट हाउस ने बताया था कि युद्ध खत्म करने के प्रयासों के तहत दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर जाएंगे। बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम को दो हफ्ते बढ़ाने के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बुरी तरह घट गई है। पिछले 24 घंटों में सिर्फ 5 जहाज इस रास्ते से गुजरे, जबकि युद्ध से पहले रोज करीब 13० जहाज निकलते थे और इसमें एक भी बड़ा तेल टैंकर शामिल नहीं था। इस बाधा के चलते तेल की कीमतों में तेजी आई है, जहां ब्रेंट क्रूड इस हफ्ते करीब 16प्रतिशत तक बढ़ गया है। मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक संबंध को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत की।

अमेरिका ने चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका ने चीन में स्थित एक रिफाइनरी और ईरान के तेल कारोबार से जुड़े कई जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसका मकसद ईरान की तेल से होने वाली कमाई पर दबाव बढ़ाना है.ट्रेजरी विभाग ने कहा कि उसके ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय) ने हेंगली पेट्रोकेमिकल (डालियान) रिफाइनरी कंपनी लिमिटेड को निशाना बनाया है. विभाग के अनुसार, यह कंपनी ईरान से कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने वालों में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में दूसरे राउंड की बातचीत

मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच, शनिवार को ईरान और अमेरिका, पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दूसरे दौर की वार्ता के लिए अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को भेज रहे हैं,ईरान का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे। यह बातचीत ईरान-हिजबुल्लाह संघर्ष-विराम को तीन हफ्ते के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद हो रही है। हालांकि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद शुरू हुआ युद्ध अभी खत्म होने के करीब भी नहीं दिख रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि दूत ईरानी प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने की बातचीत करेंगे, लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि सीधी बातचीत की कोई योजना नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि दोनों दूत अराघची के साथ बातचीत करेंगे। लेविट ने कहा, हमें उम्मीद है यह एक सार्थक बातचीत होगी और उम्मीद है कि इससे किसी समझौते की दिशा में प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद की यात्रा नहीं करेंगें, लेकन वह पूरी तरह बातचीत में शामिल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button