गुजरात में वोट डालने पहुंचे Yusuf Pathan की बड़ी भविष्यवाणी, बंगाल में TMC की पकड़ मजबूत?
युसुफ पठान गुजरात में मतदान के दौरान नजर आए... जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान में राजनीति में सक्रिय.. यूसुफ पठान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं.. गुजरात के वडोदरा में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे पठान ने पश्चिम बंगाल.. और गुजरात की राजनीति को लेकर ऐसी टिप्पणी की.. जिसने सियासी हलकों में बहस को तेज कर दिया है.. और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की पकड़ इतनी मजबूत है कि.. आने वाले कई दशकों तक वहां उसकी सत्ता बनी रह सकती है.. साथ ही उन्होंने यह भी माना कि जिस तरह बंगाल में टीएमसी का प्रभाव है.. उसी तरह गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का मजबूत जनाधार है..
आपको बता दें कि रविवार को वडोदरा में अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे यूसुफ पठान ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर दिया.. और उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि.. वह अपने मताधिकार का सही और समझदारी से उपयोग करे.. उन्होंने बताया कि गुजरात की जनता हमेशा विकास के मुद्दे पर वोट करती आई है.. और यही कारण है कि यहां की राजनीति में स्थिरता देखने को मिलती है.. मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में पठान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि.. वहां की जनता तृणमूल कांग्रेस को पसंद करती है.. उनके मुताबिक, जहां जिस पार्टी को जनता का समर्थन मिलता है.. वहीं उसकी सरकार बनती है और लंबे समय तक टिकती भी है..
यूसुफ पठान ने अपने बयान में यह दावा भी किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का संगठन.. और कैडर इतना मजबूत है कि वह आने वाले 40 से 50 वर्षों तक सत्ता में रह सकती है.. और उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती केवल नेताओं से नहीं.. बल्कि उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से तय होती है.. टीएमसी का कैडर गांव-गांव तक सक्रिय है और यही उसकी ताकत है.. उनके इस बयान को राजनीतिक विश्लेषक काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं.. क्योंकि पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी.. और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.. इसके बावजूद पठान का यह कहना कि टीएमसी लंबे समय तक सत्ता में रह सकती है.. एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है..
आपको बता दें कि पठान ने अपने बयान में एक दिलचस्प तुलना भी की.. और उन्होंने कहा कि जैसे बंगाल में टीएमसी का कैडर मजबूत है.. वैसे ही गुजरात में बीजेपी का संगठन बेहद मजबूत है.. और उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में बीजेपी को लगातार मिल रही जीत का कारण उसका मजबूत संगठन.. और विकास पर केंद्रित राजनीति है.. उनका मानना है कि किसी भी राज्य में वही पार्टी लंबे समय तक टिकती है.. जिसका जमीनी नेटवर्क मजबूत होता है.. और जो जनता के मुद्दों को समझती है.. गुजरात में बीजेपी और बंगाल में टीएमसी इस मॉडल पर काम कर रही हैं..
यूसुफ पठान ने गुजरात के विकास मॉडल की भी सराहना की.. उन्होंने कहा कि यहां की जनता विकास कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान करती है.. उन्होंने माना कि समय-समय पर समस्याएं सामने आती हैं.. लेकिन मतदाता हर पहलू को देखकर फैसला लेते हैं.. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कई समस्याएं सामने आई हैं.. लेकिन जनता इन सबको समझती है.. और अपने अनुभव के आधार पर वोट देती है.. उनके मुताबिक, गुजरात के मतदाता काफी जागरूक हैं.. और वे भावनाओं के बजाय मुद्दों पर वोट करते हैं..
मतदान प्रतिशत को लेकर भी यूसुफ पठान ने अपनी राय रखी.. उन्होंने कहा कि कुछ आंकड़ों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.. उनके अनुसार, अगर हटाए गए मतदाताओं को वापस जोड़ दिया जाए.. तो वास्तविक मतदान प्रतिशत काफी अधिक होगा.. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई चमत्कार नहीं है.. बल्कि यह आंकड़ों को समझने का तरीका है.. उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है.. और मतदाताओं को सही जानकारी मिलनी चाहिए..



