बंगाल में चुनाव प्रचार थमा, अंतिम दिन सियासी दलों ने झोंकी ताकत
भाजपा के अमित शाह और योगी का रोड शो, कई टीएमसी नेता भी मैदान में

आप संयोजक केजरीवाल ने सीएम ममता बनर्जी के समर्थन में की रैली
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होने है। विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। बुधवार को बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान के लिए जहंा चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसी के तहत उसने कई जगह छापे मारे। उधर भाजपा, टीएमसी से लेकरें सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
पीएम मोदी आज बैरकपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं तो अमित शाह बेहाला पश्चिम में रोड शो कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर 24 परगना में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। सीएम ममता बनर्जी ने भी चुनावी रैलियों में जनता के बीच अपनी सरकार की उपलब्धि बताई और वोट देने की अपील की। उधर ममता बनर्जी के समर्थन में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी दौरा किया। वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक प्राथमिक विद्यालय के पास से आठ जिंदा बम बरामद हुए हैं। बम मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि ये बम उत्तर 24 परगना के हरबरना इलाके से बरामद हुए हैं।

बंगाल के लोग बदला लेंगे : केजरीवाल
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चुनाव में जीत की शुभकामनाएं देते कहा कि राज्य के लोग एसआईआर में 90 लाख लोगों के वोट काटने का बदला लेंगे। केजरीवाल ने बंगाल के लोगों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं।
बंगाल को बचाना मेरा दायित्व है : मोदी
बैरकपुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा, बंगाल के प्रति जो मेरा लगाव रहा है, शक्ति की भक्ति रही है। बंगाल मेरे व्यक्तिगत जीवन की आध्यात्मिक यात्रा का ऊर्जा केंद्र रहा है। बंगाल की धरती पर जो मैंने अनुभव किया है, उसे मैं अपने आप पर बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना और बंगाल के सामने उपस्थित एक विराट चुनौती से बंगाल को बचाना, ये मेरे भाग्य में भी है और मेरा दायित्व भी है। मैं इस दायित्व से पीछे नहीं हटूंगा
बंगाल में वोटिंग से पहले कई जिलों में चुनाव आयोग की छापेमारी
बंगाल के कई जिलों में चुनाव आयोग के निर्देश पर एनआईए और अन्य एजेंसियों की टीम छापेमारी कर रही है। अमूमन चुनाव प्रचार के दौरान एनआईए अथवा अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा छापेमारी की कार्रवाई कम होती है। लेकिन बंगाल के चुनाव में आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई है कि प्रचार के आखिरी दिन आयोग को राज्यव्यापी छापेमारी का आदेश निर्देश जारी करना पड़ा। दरअसल चुनाव आयोग को छापेमारी का यह निर्देश चुनावी हिंसा को कंट्रोल में रखने के लिए देना पड़ा। यूं तो इस बार बंगाल में अब तक हुई वोटिंग पहले ही तुलना में शांतिपूर्ण रही है, लेकिन पहले चरण में भी कई जगहों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आ ही गई थी।
अराघची के मॉस्को दौरे पर भडक़े ट्रंप, बर्बाद करने की दी चेतावनी
ईरान को डराने-धमकाने की कोशिश काम नहीं करेगी : रूस
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते तनाव बढ़ता ही जा रहा है । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस दौरे पर मॉस्को पहुंच गए हैं। उनके दस दौरे पर राष्टï्रपति ट्रंप भडक़ गए हैं और उसे बर्बाद करने की चेतावनी दी है। उधर रुस ने भी अमेरिका को दो टूक में समझा दिया है। ईरान के विदेश मंत्री के दौरे के बीच ही रूस का एक बड़ा बयान सामने आया है। रूस ने कहा है कि ईरान को सैन्य ताकत का डर दिखाकर डराया-धमकाया नहीं जा सकता।
वियना में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में रूस के प्रतिनिधि मिखाइल उलयानोव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, सैन्य तैनाती की धमकी और प्रतिबंध कड़े करने की बात ब्लैकमेलिंग है, लेकिन ईरान पर ये चाल काम नहीं करेगी। रूसी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका को समझौते के लिए अपने रुख को नरम करना चाहिए।
इस बीच ईरान की संसद के सभापति मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि ईरान के पास भी कई अहम पत्ते हैं। गालिबाफ का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनके पास सारे पत्ते हैं, जिनसे वे ईरान पर दबाव बना सकते हैं। अब गालिबाफ ने कहा है कि तेल की सप्लाई और मांग जैसे कई अहम पत्ते हैं, जो ईरान के पास हैं। गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के लिए पर्दे के पीछे से बातचीत जारी है। रूस दौरे से पहले ईरानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और ओमान का दौरा किया।
तबाह कर दूंगा तेल की पाइपलाइनें : डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के अंदर ईरान समझौता नहीं करता है तो फिर उसकी तेल की पाइपलाइनों में भयंकर विस्फोट होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान तेल निर्यात करने के लायक ही नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि नाकेबंदी के चलते ईरान जहाजों के जरिए तेल निर्यात नहीं कर पा रहा है तो वहीं पाइपलाइन ध्वस्त होने के बाद उसका निर्यात एकदम से बंद हो जाएगा।
रूस दौरा, युद्ध के बाद समन्वय का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा : अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को कहा कि उनका रूस दौरा, युद्ध के बाद समन्वय का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। अराघची ने ये टिप्पणियां सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए पर प्रसारित एक पूर्व-रिकॉर्डेड साक्षात्कार में कीं। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर है कि हम युद्ध से जुड़े घटनाक्रम और वर्तमान स्थिति पर अपने रूसी मित्रों के साथ परामर्श करें। अराघची ने कहा कि अमेरिका के रवैये के कारण इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता में देरी हुई। उन्होंने कहा, पिछली वार्ता में प्रगति होने के बावजूद, अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकी और इसके लिए उन्होंने अमेरिका की बहुत ज्यादा मांगों को जिम्मेदार ठहराया।
ईडी के पंजाब में हरचरण सिंह भुल्लर के 11 जगहों पर छापे
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 202 के तहत हरचरण सिंह भुल्लर (पूर्व डीआईजी) और अन्य से जुड़े मामले में 11 जगहों (चंडीगढ़-2, लुधियाना-5, पटियाला-2, नाभा-1 और जालंधर-1) पर तलाशी ले रहा है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं।
इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इक_ा करना है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं। भुल्लर पंजाब पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद पर तैनात थे। उन्हें सीबीआई ने 25 में कबाड़ डीलर के शिकायत मांगने के आरोप के बाद गिरफ्तार किया था।
आपसी सहमति वाले रिश्ते और यौन अपराध अलग-अलग बातें: सुप्रीम कोर्ट
लिव-इन रिलेशनशिप पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी- बच्चे के अधिकार सुरक्षित
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि, ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना अपने आप में कोई आपराधिक जुर्म नहीं है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि आपसी सहमति से बने रिश्तों और यौन अपराधों के बीच स्पष्ट अंतर समझना जरूरी है।
यह टिप्पणी न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना ने एक महिला की याचिका पर सुनवाई के दौरान की। महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा वादा करके रेप और मारपीट करने का आरोप लगाया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जब दो बालिग बिना शादी के साथ रहने का फैसला करते हैं, तो ऐसे रिश्तों में कुछ जोखिम भी होते हैं। जस्टिस नागरत्ना ने आगे सवाल उठाया कि अगर रिश्ता आपसी सहमति से बना था, तो उसे बाद में आपराधिक मामले में कैसे बदला जा सकता है।
हालांकि, कोर्ट ने यह भी माना कि इस तरह के सवालों को अक्सर पीडि़त को शर्मिंदा करने के रूप में देखा जाता है, लेकिन उन्होंने सहमति की प्रकृति को समझने पर जोर दिया। कोर्ट ने आगे कहा कि कई बार लिव-इन रिश्ते लंबे समय तक चलते हैं, लेकिन टूटने के बाद विवाद खड़े हो जाते हैं और शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं। मामले में महिला के वकील ने दलील दी कि आरोपी ने पीडि़त विधवा महिला से शादी का वादा किया और बच्चा भी पैदा किया था। जब वह पीडि़ता से मिला था तब वह 18 साल की थी। इस दौरान उसने महिला को यह नहीं बताया कि, वह पहले से शादीशुदा है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि महिला ने शादी किए बिना ही उसके साथ रहने और बच्चा पैदा करने का फैसला क्यों किया। हालांकि, कोर्ट ने महिला के प्रति सहानुभूति भी जताई और कहा कि वह अपने बच्चे के लिए गुजारा-भत्ता मांग सकती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि शादी के बाहर पैदा हुआ बच्चा नाजायज नहीं माना जा सकता और उसके अधिकार सुरक्षित हैं। अंत में कोर्ट ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे इस विवाद को आपसी बातचीत और मध्यस्थता के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।
यूपी की कानून व्यवस्था फिर कटघरे में!
प्रतापगढ़ में सामुहिक दुराचार के बाद नाबालिग की हत्या, दरिंदगी के विरोध पर किशोरों ने जान से मार डाला
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़। अभी गाजीपुर का मामला ठंडा हुआ नहीं यूपी के प्रतापगढ़ से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। इन सब घटनाओं के बाद यूपी की योगी सरकार क ी कानून व्यवस्था एकबार फिर कटघरे में आ गई। इन सबको लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।बता दें प्रतापगढ़ में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया, विरोध करने पर आरोपी किशोरों ने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से टांग दिया। मृतका के दोस्त ने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
प्रतापगढ़ के मानिकपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर 17 वर्षीय दो किशोरों ने युवती (18) की मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे घटनास्थल से करीब 5० मीटर दूर बाग में ले गए और गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटका दिया। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है। रविवार भोर करीब साढ़े चार बजे परिजनों ने युवती का शव आम के बाग में पेड़ पर लटके देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। नवाबगंज, कुंडा और मानिकपुर थाने की फोर्स के साथ एसपी दीपक भूकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
जांच-पड़ताल के दौरान पीडि़त परिजन एक पड़ोसी महिला पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और दूसरे पहर उसे गांव से पकड़ लिया, जिसने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी दोस्ती थी। शनिवार की रात में उसे घर से 45० मीटर दूर स्थित खेत की तरफ बुलाया था। साथ में दोस्त भी मौजूद था। पहले उसने दुष्कर्म किया। बाद में दोस्त के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर भी दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर उसने दोस्त के साथ मिलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। दोनों ने मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खेत में बने धार्मिक स्थल पर लगे झंडे से गला कसकर घसीटते हुए 50 मीटर घर की तरफ स्थित आम के बाग में ले गए और पेड़ पर फंदे से लटका कर भाग निकले।
शरीर पर चोट के निशान विसरा सुरक्षित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत युवती के शरीर पर जगह-जगह चोट और दांत व नाखून से खरोंचने के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में प्राथमिक रूप से सामूहिक दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
बाहर निकलने पर भाभी ने लगाई थी डांट
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे युवती दोस्त से मिलने के लिए निकली। घर के बाहर बने शौचालय की तरफ बढ़ी। वहां पहले से मौजूद उसकी भाभी ने उसे डांटकर घर के अंदर भेज दिया। रात करीब 12 बजे वह मौका पाकर खेत की तरफ चली गई।



