लालगुडी में 8वें राउंड की गिनती खत्म, लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी आगे
तिरुचिरापल्ली जिले की लालगुडी सीट पर भी कड़ा मुकाबला है और यहां पर DMK और AIADMK के बीच ही आपसी मुकाबला है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: तिरुचिरापल्ली जिले की लालगुडी सीट पर भी कड़ा मुकाबला है और यहां पर DMK और AIADMK के बीच ही आपसी मुकाबला है.
यहां से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की लीमा रोज मार्टिन मैदान में हैं.
तमिलनाडु के लालगुडी में वोटों की गिनती जारी है. यहां के चुनाव पर भी सभी की नजर टिकी है. एमके स्टालिन क्या अपनी पार्टी को फिर से जीत दिला पाएंगे या फिर संकटों का सामना करने वाली AIADMK शानदार प्रदर्शन कर वापसी कर पाएगी. यहां पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले गए थे. तिरुचिरापल्ली जिले की लालगुडी सीट पर भी कड़ा मुकाबला है और यहां पर DMK और AIADMK के बीच ही आपसी मुकाबला है.
डेल्टा क्षेत्र में DMK का दबदबा माना जाता है. डेल्टा जिलों में आने वाली लालगुडी सीट पर भी कड़ा मुकाबला है. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी, लीमा रोज मार्टिन को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि उनके सामने DMK के टी. परिवल्लाल अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. AIADMK यहां पर 2001 के बाद अपना खाता खोलना चाहती है.
अब तक कुल 8 राउंड की गिनती हो गई है और लीमा रोज मार्टिन कुल 26,963 वोटों के साथ अभी भी आगे चल रही हैं.
सात राउंड की गिनती हो चुकी है. लीमा रोज मार्टिन कुल 23,650 वोटों के साथ आगे हैं.
12.07 PM: पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है. लीमा रोज मार्टिन कुल 17,376 वोटों के साथ अभी भी आगे चल रही हैं.
11.29 AM: चौथे राउंड की गिनती खत्म हो गई. लीमा रोज मार्टिन कुल 14,973 वोटों के साथ आगे हैं.
11.10 AM: तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. लीमा रोज मार्टिन कुल 11,582 वोटों के साथ आगे चल रही हैं.
10.33 AM: दूसरे राउंड की गिनती खत्म हो गई है. लीमा रोज मार्टिन अभी भी कुल 7,538 वोटों के साथ आगे हैं.
लालगुडी में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. यहां से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की लीमा रोज मार्टिन कुल 3561 वोटों के साथ आगे चल रही हैं.
लालगुडी में वोटों की गिनती जारी है, लेकिन अभी तक किसी के भी आगे या पीछे होने को लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.
पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है. सुबह 8.30 बजे तक सिर्फ पोस्टल बैलेट ही गिने जाएंगे. इसके बाद सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की गिनती भी शुरू हो जाएगी. उसके बाद पोस्टल बैलेट और ईवीएम दोनों की गिनती एक साथ चलेगी.
2 महीने पहले ही AIADMK में आईं लीमा रोज
AIADMK की प्रत्याशी लीमा रोज मार्टिन ने औपचारिक रूप से छठी कक्षा तक पढ़ाई की. हालांकि बाद में उन्हें कुछ मानद डॉक्टरेट की उपाधियां मिलीं. वह करीब 2 महीने पहले ही AIADMK में आई हैं. वह 17 फरवरी 2026 को AIADMK में शामिल हुईं और उन्हें तुरंत ही महिला विंग की संयुक्त सचिव का पद दे दिया गया.
लालगुडी क्षेत्र में वोडेयार समुदाय के लोगों की अच्छी-खासी आबादी है, और लीमा रोज भी इसी बिरादरी से आती हैं. अमूमन इस क्षेत्र को DMK का गढ़ माना जाता है, जहां साल 2006 से ही ए. सौंदरा पांडियन इस सीट पर बनी हुई हैं.
साल 2021 के पिछले चुनाव में, पांडियन ने अपनी जीत का अंतर और ज्यादा बढ़ा लिया था. पांडियन को साल 2016 के 2 फीसदी के मुकाबले इस बार यह अंतर बढ़कर करीब 10 फीसदी तक पहुंच गया था. लालगुडी सीट पर AIADMK को आखिरी बार साल 2001 में जीत हासिल हुई थी.
AIADMK की प्रत्याशी लीमा रोज का राजनीति से पुराना नाता है. वह करीब 14 साल पहले ‘इंडिया जननायक काची’ (IJK) में शामिल हुई थीं. यह एक ऐसी पार्टी है जिसका नेतृत्व ऐसा शख्स कर रहा था जो कई शिक्षण संस्थान भी चलाता है. पार्टी के नेता, पारी वेंधर, साल 2019 में DMK गठबंधन का हिस्सा थे और पेराम्बलूर सीट से सांसद भी चुने गए थे.



