भाजपा से कोई गठबंधन नहीं

  • हुमायूं कबीर ने कहा- पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद उनकी पार्टी विपक्ष में बैठेगी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने भाजपा के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के हालिया चुनावी नतीजों के बाद उनकी पार्टी विपक्ष में बैठेगी। कबीर ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं उठता। अब जब सुवेंदु अधिकारी दोनों सीटें जीत ली हैं, तो उन्हें एक सीट छोडऩी ही पड़ेगी। उस सीट पर जल्द से जल्द उपचुनाव होने चाहिए… हम विपक्ष में बैठेंगे। गठबंधन की क्या जरूरत है?
उन्होंने बहुमत से जीत हासिल की है… जैसा कि मोदी कहते हैं, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, अगर ऐसा होता है, तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। कबीर ने हाल ही में विपक्षी नेताओं, जिनमें एसपी और टीएमसी के नेतृत्व शामिल हैं, के बीच हुई राजनीतिक मुलाकातों और बैठकों और मुलाकातों के समय और उद्देश्य पर सवाल उठाए और ममता बनर्जी पर व्यक्तिगत रूप से कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दो महीने तक चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव कहां थे? उन्हें ममता के पास आकर समर्थन देना चाहिए था। अभिषेक हर सुबह राहुल के घर चाय पीने जाते हैं। तो फिर राहुल ने ममता के खिलाफ उम्मीदवार क्यों खड़ा किया? ममता बनर्जी झूठी भी हैं।

Related Articles

Back to top button