विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

  • 16 साल के करियर में न्यूजीलैंड के लिए बनाए सर्वाधिक रन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लंदन। इंग्लैंड दौरे के बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बड़ा एलान किया। विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही विलियमसन के 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में एक युग का अंत हो गया। विलियमसन ने 2025 में ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। 35 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 378 मैचों में 19346 रन बनाए हैं जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं।
2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले केन विलियमसन ने बहुत जल्द ही दुनिया को अपनी तकनीक, धैर्य और क्लास का मुरीद बना दिया था। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता कम, लेकिन प्रभाव और निरंतरता ज्यादा दिखाई दी। विलियमसन उस दौर में न्यूजीलैंड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए जब कीवी टीम की गिनती दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में होती है। फॉर्मेट के हिसाब ने विलिमयसन टेस्ट में पहले, टी20 में दूसरे और वनडे में न्यूजीलैंड के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। विलियमसन न्यूजीलैंड के सफलतम कप्तान भी रहे हैं। दाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कीवी टीम ने 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। विलियमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कीवी टीम उनकी कप्तानी में 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेली थी।

Related Articles

Back to top button