पैराग्लाइडिंग के शौकीन इन 6 जगहों पर जाएं

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क

अगर आप आसमान में उडऩे का सपना देखते हैं और रोमांच आपकी रगों में दौड़ता है, तो पैराग्लाइडिंग आपके लिए परफेक्ट एडवेंचर स्पोर्ट है। भारत में पहाड़, घाटियां, समुद्र तट और खूबसूरत मौसम, ये सब मिलकर पैराग्लाइडिंग को एक यादगार अनुभव बना देते हैं। भारत के कई ऐसे शानदार डेस्टिनेशन हैं जहां से आप पक्षियों की तरह उड़ते हुए प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से देख सकते हैं। इसलिए हमेशा सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर के साथ उड़ान भरें। मौसम की जानकारी जरूर लें। सेफ्टी गियर पहनना अनिवार्य है। पहली बार के लिए टैंडम फ्लाइट चुनें।

पावना, महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे के पास स्थित पावना लेक पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर है। वीकेंड ट्रिप के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहां घूमने का बेस्ट टाइम नवंबर से फरवरी है।

मनाली और कोडाइकनाल

मनाली एडवेंचर लवर्स की पसंदीदा जगह है। सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग करते हुए बर्फ से ढके पहाड़ और देवदार के जंगल बेहद शानदार नज़ारा देते हैं। यहां घूमने का बेस्ट टाइम मार्च से जून है। वहीं दक्षिण भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए कोडाइकनाल एक शानदार विकल्प है। हरियाली, घाटियां और ठंडी हवा उड़ान को खास बना देती है। यहां घूमने का बेस्ट टाइम जनवरी से मई है।

बीर-बिलिंग और गोवा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर-बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। बीर-बिलिंग को दुनिया के टॉप पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में गिना जाता है। यहां से उड़ान भरते समय हिमालय की वादियां, हरे-भरे जंगल और साफ आसमान दिल जीत लेते हैं। यहां जाने का बेस्ट समय अक्टूबर से जून हैं। अगर आप पहाड़ों से हटकर कुछ अलग चाहते हैं, तो गोवा में समुद्र के ऊपर पैराग्लाइडिंग एक यूनिक एक्सपीरियंस है। नीला समंदर और सुनहरे बीच नजरों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यहां घूमने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च है।

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह पैराग्लाइडिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने देशी और विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। झीलों के शहर नैनीताल में पैराग्लाइडिंग का अनुभव बेहद सुकून और रोमांच से भरा होता है। यहां से नैनी झील और आसपास की पहाडिय़ां बेहद खूबसूरत दिखती हैं। यहां घूमने का बेस्ट टाइम अप्रैल से जून है। इसके अलावा उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत आयर हिल स्टेशन है।

Related Articles

Back to top button