अनिल और गोपाल पर एफआईआर के लिए वकीलों ने दी तहरीर: चंपत

- राम मंदिर चढ़ावा चोरी में जांच जारी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली/अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य गुरुवार को राम जन्मभूमि थाने पहुंचे। सभी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और व्यवस्थापक गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर (शिकायत पत्र) सौंपी।
इससे पहले फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज दान की कथित चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन जाने से पहले बार एसोसिएशन हॉल में एक बैठक की।
शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं। अयोध्या, उत्तर प्रदेश फैज़ाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में एफआई दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुँचे। शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं।
ऐसे कौन से नाम हैं जिनसे बृजभूषण शरण सिंह को भी खतरा : केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और कैसरगंज से लोकसभा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जिक्र करते हुए बड़ा सवाल किया है। उन्होंने कहा कि इनके एक बड़े नेता हैं बृजभूषण, उनका कहना है कि अगर मैंने मुंह खोला तो बड़े बड़े नाम आएंगे और मुझे खतरा है, ऐसे कौन से नाम है जिनका नाम बृजभूषण को भी खतरा है, बाबा बागेश्वर भी कह रहे हैं कि बड़े नाम शामिल हैं, नाम लिया तो मुझ पर आंच आ सकती है. ताकतवर लोग भी नाम लेने से डर रहे हैं।



