जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

  • सैमसन बाहर, 23 जुलाई से होगी तीन मैचों की सीरीज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के ही हाथ में है। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 23 जुलाई से खेली जाएगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाडिय़ों को मौका दिया गया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी इस सीरीज के लिए चुना गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बने रहेंगे। वहीं, ईशान किशन, रिंकू सिंह और शिवम दुबे का नाम भी टीम में है।
इस सीरीज में कई खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को आराम दिया गया है। इनकी जगह प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव को मौका मिला है। इतना ही नहीं, अक्षर पटेल भी जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे। सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह मिली है।

भारत का तीसरा टी20 मैच इंग्लैंड से आज

नॉटिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज नॉटिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और भारत सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की टी20 में यह तीसरी हार थी। इससे पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ भी दो मैचों में हार मिली थी। भारत को अगर सीरीज जीतनी है तो उसे हर हाल में तीसरा टी20 मुकाबला अपने नाम करना होगा। भारत ने दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया था और संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया था। इस स्थिति में एक बार फिर सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा। वैभव के साथ अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने उतरेंगे। यानी ये तय है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में तो कोई बदलाव नहीं करेगा। जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह खतरे में दिखाई दे रही है। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में बिश्नोई पूरी तरह लय से बाहर नजर आए। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। स्विंग और पिच से अतिरिक्त हरकत हासिल करने की उनकी क्षमता उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प बनाती है।

Related Articles

Back to top button