सीतापुर में यूको बैंक से महिला का बैग लेकर भागीं दो किशोरियां, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

सीतापुर के महमूदाबाद स्थित यूको बैंक में KYC कराने आई महिला का बैग लेकर भागीं दो किशोरियों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बैग से चांदी की बिछिया, चाबियां और 700 रुपये बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बैंक परिसर में ग्राहकों को निशाना बनाने वाले टप्पेबाजों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चिकमंडी चौराहा स्थित यूको बैंक में केवाईसी कराने आई एक महिला का बैग लेकर भाग रहीं दो किशोरियों को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरियों से पूछताछ में जुट गई।

KYC कराने आई महिला को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, महिला यूको बैंक में केवाईसी संबंधी कार्य से पहुंची थी। इसी दौरान दो किशोरियां पैसे मांगने के बहाने बैंक परिसर में घूमती रहीं और ग्राहकों की गतिविधियों पर नजर रखती रहीं। मौका मिलते ही उन्होंने महिला का बैग उठाया और वहां से भाग निकलीं।

यह भी पढ़ें: बदायूं के ‘सफायर नाइट क्लब’ पर क्यों मचा बवाल? सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस

शोर मचाते ही लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

बैग चोरी होने का पता चलते ही पीड़िता ने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पीछा कर दोनों किशोरियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, बरामद बैग से चांदी की बिछिया, चाबियां और 700 रुपये मिले हैं। वहीं पीड़िता का कहना है कि बैग में कुल 2,000 रुपये नकद भी थे, जिसकी जांच की जा रही है।

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों किशोरियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के पीछे किसी संगठित गिरोह या अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट -वली चौधरी, सीतापुर

यह भी पढ़ें: बदायूं: शादी में डीजे बना बवाल की वजह! बदायूं में खूनी संघर्ष, महिला गंभीर घायल

Related Articles

Back to top button