संसद के मानसून सत्र में नहीं रुक रहा हंगामा
विपक्ष की नारेबाजी, सदन में कार्यवाही अटकी, कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार, सरकार बोली चर्चा को तैयार पर विपक्ष का भाग रहा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भी सरकार और विपक्ष में गतिरोध बरकरार है मंगलवार को संसद परिसर में विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों के बीच बहस देखने को मिली। वहीं संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हो रही है. दोनों ही संसद में प्रोटेस्ट कर रहे हैं और निशाना साध रहे हैं। हंगामे के चलते सदन में कार्यवाही नहीं हो पा रही है। संसद परिसर में सरकार और विपक्ष दोनों ही एक-दूसरे पर पीछे पड़े हुए हैं, तीखी बहस देखने को मिल रही है।
संसद में प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल का आमना-सामना हुआ। प्रियंका गांधी जब संसद की तरफ बढ़ीं तो बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने राहुल गांधी शर्म करो, शर्म करो के नारे लगाए। उनके हाथों में झारखंड में छात्रों पर हुई निर्दयता पर राहुल गांधी जवाब दो के पोस्टर थे इस दौरान प्रियंका गांधी ने सांसद से कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों से मुलाकात की और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं। इसके बाद भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड का दौरा कब किया? राहुल गांधी और केजरीवाल झारखंड जाने की हिम्मत क्यों नहीं करते? प्रियंका (गांधी वाड्रा) ने मुझे बताया कि राहुल गांधी इस पर काम कर रहे हैं. इसलिए, मैंने उनसे पूछा कि राहुल गांधी झारखंड क्यों नहीं गए।

ये अमेरिका के गुलाम हैं, ऐसे देशद्रोहियों को भगाएंगे : खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- ये अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले हैं, ये गुलाम हैं अमेरिका के. जैसे अमित शाह भागे हैं, ये सब भी भागेंगे. हमारी सरकार आने दो, जब तक कांग्रेस जिंदा है, ऐसे देशद्रोहियों को भगाएंगे जैसे अमित शाह को भगाया, वैसे ही इन सबको भगाएंगे।
गृह मंत्री सदन में नहीं आना चाहते हैं : डिंपल यादव
डिंपल यादव ने कहा- हम चाहते हैं दोनों मुद्दों पर चर्चा हो। गृह मंत्री सदन में नहीं आना चाहते। आरटीआई से पता चला है कि 1० बच्चों पर पैलेट गन चली है, मतलब सरकार झूठ बोल रही थी।
एनडीए सांसदों ने किया मार्च
एनडीए के सांसद ने विपक्ष के खिलाफ पोस्टर लेकर संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। इन पोस्टरों में लिखा था कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, जबकि विपक्ष इससे भाग रहा है। बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पूरा विपक्ष किसी तरह से कोई चर्चा नहीं चाहता है. उनकी जंतर-मंतर के लिए और झारखंड पर नीति अलग अलग है।
राहुल गांधी के निर्देश पर हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं पर लाठियां चलाईं : अनुराग ठाकुर
बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी के निर्देश पर हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं पर लाठियां चलाईं, कंटीली तारें लगाईं। वहीं सांसद मुकेश दलाल ने कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड का दौरा कब किया? राहुल गांधी और केजरीवाल झारखंड जाने की हिम्मत क्यों नहीं करते? प्रियंका ने मुझे बताया कि राहुल गांधी इस पर काम कर रहे हैं। इसलिए, मैंने उनसे पूछा कि राहुल गांधी झारखंड क्यों नहीं गए।
लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में बरपा हंगामा
भाजपा ने सडक़ों पर टायर जलाकर किया विरोध
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसएसी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से झारखंड की जनता में क्रोध है। इसको लेकर झारखंड विधानसभा में लाठीचार्ज पर हंगामा चल रहा है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक प्रदीप यादव ने कहा कि क्या घटनाक्रम था, इसको सरकार सामने लाए। सरकार क्या विचार कर रही है, इस पर पूरा विस्तृत विचार रखना चाहिए। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विपक्षी दल बीजेपी ने झारखंड बंदका आह्वान किया है। अभी झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रातू चौक पर कार्यकर्ता टायर जला प्रदर्शन किया और बंदी कराया।
रांची में विधानसभा घेराव मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, ये लोग बेशर्म हैं. यहां की सरकार दावा कर रही है कि पुलिस ने संयम बरता. अब तक हमने सिर्फ चोरों को रात में हाथ की सफाई दिखाते देखा था लेकिन चौथी बार, अपने हक़ की मांग कर रहे बेगुनाह छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. उस समय अंधेरा हो चुका था और अंधेरे में छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया. उनके कपड़े फाड़ दिए गए।
जयपाल मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी
खूंटी के प्रदर्शनकारी गिरधारी महतो ने कहा, 9 अगस्त को मैंने खूंटी जिले में बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माला चढ़ाई और दोपहर करीब 12 बजे भूख हड़ताल करते हुए पैदल मार्च शुरू किया। मैं 1० अगस्त को सुबह यहां पहुंचा. कल, मैंने भूख हड़ताल जारी रखते हुए विधानसभा मार्च में हिस्सा लिया. भूख हड़ताल किसी भी नागरिक के लिए विरोध का एक आखिरी तरीका होता है. मैं भी भूख हड़ताल पर था, लेकिन कल छात्रों के साथ जैसा बर्ताव किया गया, उससे लगता है कि झारखंड सरकार तानाशाह हो गई है। वह छात्रों की जायज़ मांगों को नजऱअंदाज़ कर रही है।
राजनीतिक लाभ के लिए अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही भाजपा: सोरेन
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं पर राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आंदोलनकारियों से संवाद और विश्वास के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील भी की।
सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मैं… समझता हूं कि आपके शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने माहौल खराब करने और राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ऐसे किसी भी राजनीतिक बहकावे में न आएं। आप झारखंड का भविष्य हैं।
उन्होंने कहा कि यह छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करने का नहीं, बल्कि उसे सुनने और समस्याओं को सुलझाने का विषय है, जो कि सरकार की जिम्मेदारी है। सोरेन ने कहा, आपने अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना आपका अधिकार है और आपकी राय का सम्मान करना सरकार का फर्ज है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सरकार आपकी मांगों पर अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हम परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-संचालित, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहते हैं। हमारा स्पष्ट उद्देश्य व्यवस्था की कमियों को दूर करना है ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुनी है और उनके साथ लगातार बातचीत जारी है। सोरेन ने कहा, पिछले कुछ दिनों में आपने देखा है कि सरकार ने किसी को भी नहीं बख्शा है, चाहे दोषी कोई भी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास केवल समस्याओं पर चर्चा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाधान की एक नयी मिसाल कायम करने के लिए काम किया जा रहा है।
आरएसएस व भाजपा से जुड़े लोगों ने मनमोहन सिंह को किया था बदनाम : सोनिया गांधी
कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ने लिखा लेख
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हाल में कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने का मंगलवार को स्वागत करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज के तरीके के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह के खिलाफ अभियान सुनियोजित और समन्वित था तथा इसमें नौकरशाही, मीडिया, न्यायपालिका, नागरिक संगठन और निश्चित तौर पर आरएसएस तथा भाजपा से जुड़े लोग शामिल थे।
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद इन दिनों देश के छात्रों को उन पर हमला करने के लिए माफ कर रहे हैं, इसलिए शायद वह सिंह को अमर्यादित तरीके से बदनाम करने के लिए खुद को भी माफ कर सकते हैं। सोनिया गांधी ने मोदी द्वारा राज्यसभा में आठ फरवरी, 17 को सिंह पर की गई टिप्पणी का भी जिक्रकिया। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि इतिहास मनमोहन सिंह को एक मृदु, सौम्य लेकिन सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में याद करेगा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने अंग्रेजी दैनिक द इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे लेख में कहा कि 29 जुलाई, 26 का दिन भारतीय राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण लेकिन अनदेखा दिन था, जब उच्चतम न्यायालय ने कथित कोयला घोटाला मामले में सिंह को सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के आधार पर दी गई क्लीन चिट को बरकरार रखा।
डॉ. सिंह के खिलाफ चलाए गए अभियान का अंत
उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने अधीनस्थ अदालत द्वारा सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज करने और तत्कालीन प्रधानमंत्री सिंह के खिलाफ बिना किसी ठोस कारण प्रतिकूल टिप्पणियां करने को भी गलत ठहराया। सोनिया गांधी मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते समय सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख थीं। उन्होंने कहा,यह हमारे सार्वजनिक विमर्श के सबसे दुखद अध्यायों में से एक, डॉ. सिंह के खिलाफ चलाए गए अभियान का अंत है। वह असाधारण शुचिता और ईमानदारी वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि रेनकोट पहनकर नहाने की कला वाली प्रधानमंत्री की टिप्पणी हमारे संसदीय इतिहास के सबसे निम्न स्तरों में से एक’’ के रूप में याद की जाएगी।
ईडी और सीबीआई का घोर दुरुपयोग कर रही है सरकार
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी जांच एजेंसियों का घोर दुरुपयोग कर रही है और उनका इस्तेमाल राजनीतिक नेताओं पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने गहरे आर्थिक बदलावों की शुरुआत की और अभूतपूर्व आर्थिक वृद्धि के दौर में निजी निवेश तथा खपत को बढ़ावा दिया। उन्होंने दावा किया कि 2००8 के वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान भी भारत ने अपनी मजबूती दिखाई। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के 1० वर्षों के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि पिछले 12 वर्षों की तुलना में अधिक रही और इससे लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियों में शिक्षा का अधिकार, केंद्रीय वित्त पोषित उच्च शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, 2013 प्रमुख हैं। उन्होंने कहा, हमें निश्चित रूप से इस बात का अफसोस है कि वह इस दिन को देखने और अपने ज्ञान से देश का मार्गदर्शन करने के लिए हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन यह हमारे लिए संतोष की बात है कि जनवरी,14 में की गई उनकी भविष्यवाणी हर गुजरते दिन के साथ सच साबित होती जा रही है।



