कबाड़ की दुकान बनी शराब का ठिकाना, पुलिस ने इतने लीटर कच्ची शराब पकड़ी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने रविवार को तड़के बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर सुबह छह बजे से चले अभियान में राजघाट थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी चौराहा स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारकर करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने रविवार को तड़के बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर सुबह छह बजे से चले अभियान में राजघाट थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी चौराहा स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारकर करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर एसएन वर्मा ने अपने स्टाफ के साथ राजघाट और गीडा थाना क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध गांवों और स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 अरविंद कुमार की टीम भी अभियान में शामिल रही।

अभियान के दौरान चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर की पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में राजघाट थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी चौराहा स्थित कबाड़ की दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी में करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

संदिग्ध ठिकानों पर आबकारी टीम की नजर

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने राजघाट और गीडा क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आबकारी दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। विभागीय टीम के मुताबिक, निरीक्षण में सभी दुकानें नियमानुसार बंद मिलीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कच्ची शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाएगी।

रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

Related Articles

Back to top button