झारखंड में 45 JPSC-JSSC परीक्षाओं का क्या होगा? 39 रद्द, 6 अगले आदेश तक स्थगित
देर रात 8 नोटिफिकेशन जारी किए गए. झारखंड सरकार ने कहा कि रद्द परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी TSR की ओर से आयोजित की गई थी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: देर रात 8 नोटिफिकेशन जारी किए गए. झारखंड सरकार ने कहा कि रद्द परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी TSR की ओर से आयोजित की गई थी.
3 मुख्य बातें
असिस्टेंट प्रोफेसर, सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता पद की परीक्षा भी रद्द.वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं भी शामिल.कदाचार रोकने के लिए हाई कोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध.
छात्रों की ओर से उनकी सभी मांगें मान लिए जाने के बाद झारखंड सरकार अब उन वादों को पूरा करने में लग गई है. राज्य सरकार ने कल मंगलवार रात डिप्टी कलेक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत उन 45 भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है जिसमें भारी अनियमितता और गड़बड़ी पाई. परीक्षाओं को रद्द करने या स्थगित करने को लेकर बारी-बारी से 8 अधिसूचनाएं जारी की गई.
झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर चल रही CID या SIT जांच के बीच 45 परीक्षाओं पर बड़ा फैसला लिया है. कल देर रात जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक 39 परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 6 परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है. इन परीक्षाओं में हाल की भर्तियों के साथ कई पुरानी परीक्षाएं भी शामिल हैं.
ड्रग इंस्पेक्टर-डेंटल डॉक्टरों की भर्ती भी रद्द
रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो साल 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) ने आयोजित की थीं.
हेमंत सोरेन सरकार की ओर से रद्द परीक्षाओं में डिप्टी कलेक्टर, ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक अभियंता, दंत चिकित्सक, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पदों के लिए होने वाली भर्तियां शामिल हैं. अन्य प्रमुख परीक्षाओं में सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, सहायक वन सरंक्षक, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी और अन्य प्रशासनिक तथा तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं.
परीक्षा रद्द करने या स्थगित करने के साथ ही सरकार ने JPSC और JSSC में अनियमितता और कदाचार से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध हाईकोर्ट से करने, दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ बनाने और परीक्षा सुधार के लिए एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया है. इसके अलावा जेपीएससी-जेएसएससी में एक आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ भी बनाने की बात कही गई है.
टीडीपीएल के तहत परीक्षा-परिणाम कैंसल
साथ ही सरकार ने यह भी बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल की अगुवाई में जेपीएससी-जेएसएससी में सुधार के लिए बनाई गई समिति को 2 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
सोरेन सरकार ने इससे पहले सोमवार को अपनी कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक, जेएसएससी-संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की. साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया.
रद्द की गई प्रमुख परीक्षाएं
विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती — विज्ञापन 09/2025
सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक पद (बैकलॉग) — विज्ञापन 10/2025
सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक पद (नियमित) — विज्ञापन 11/2025
ड्रग इंस्पेक्टर — विज्ञापन 12/2025
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (बैकलॉग) — विज्ञापन 02/2026
सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (बैकलॉग) — विज्ञापन 03/2026
सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर (नियमित) — विज्ञापन 04/2026
मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशलिस्ट) — विज्ञापन 07/2026
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) — विज्ञापन 22/2023
सहायक वन संरक्षक — विज्ञापन 03/2024
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर — विज्ञापन 04/2024
सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) — विज्ञापन 05/2025
सहायक लोक अभियोजक (नियमित) — विज्ञापन 06/2025
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 — विज्ञापन 01/2026
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (बैकलॉग) — विज्ञापन 05/2026
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 (बैकलॉग) — विज्ञापन 06/2026
फूड सेफ्टी ऑफिसर — विज्ञापन 18/2023
चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर — विज्ञापन 21/2023
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 — विज्ञापन 01/2024
5वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती — विज्ञापन 06/2013
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) — विज्ञापन 10/2015
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विशेष भर्ती — विज्ञापन 11/2015
मृदा संरक्षण पदाधिकारी — विज्ञापन 12/2015
सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी — विज्ञापन 03/2015
सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (बैकलॉग) — विज्ञापन 04/2015
फूड सेफ्टी ऑफिसर — विज्ञापन 01/2016
डेंटिस्ट (बेसिक कैडर) — विज्ञापन 02/2016
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (बैकलॉग) — विज्ञापन 27/2017
कॉमर्शियल टैक्सेस (लिमिटेड) परीक्षा — विज्ञापन 10/2010
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2016 — विज्ञापन 23/2016
जियोलॉजिस्ट एवं केमिस्ट भर्ती — विज्ञापन 01/2017 और 02/2017
सहायक लोक अभियोजक — विज्ञापन 03/2018
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियमित — विज्ञापन 12/2018
संयुक्त सहायक अभियंता भर्ती — विज्ञापन 05/2019
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021 — विज्ञापन 01/2021
डेंटल डॉक्टर भर्ती — विज्ञापन 01/2022
6वीं सीमित उप समाहर्ता — विज्ञापन 11/2018
झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 — विज्ञापन 08/2025
CGL परीक्षा — विज्ञापन 10/2023.
इस परीक्षाओं को SIT जांच और CID जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रद्द किया गया है.
अगले आदेश तक स्थगित 6 परीक्षाएं
फूड एनालिस्ट — विज्ञापन 05/2024
डिप्टी डायरेक्टर, प्रॉसिक्यूशन — विज्ञापन 03/2025
प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष — विज्ञापन 04/2025
इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज — विज्ञापन 01/2025
बॉयलर इंस्पेक्टर — विज्ञापन 02/2025
डायरेक्टर — विज्ञापन 07/2025



